फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan and Abhishek Bachchan together on airport Video goes viral

Viral Video: तलाक की अफवाहों के बीच चिल मूड में दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, हंसती-मुस्कुराती नजर आई बेटी आराध्या

Sun, 10 Aug 2025 07:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 10 Aug 2025 07:52 AM IST
सार

Bachchan Family Viral Video: बच्चन परिवार के तीनों सदस्य जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो ली। सभी ने यात्रा करने वाले बेहतरीन ड्रेस पहने थे।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan and Abhishek Bachchan together on airport Video goes viral
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक बच्चन परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। फैंस को अक्सर उनकी हर अपडेट जानने की उत्सुक्ता रहती है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और दोनों की बेटी आराध्या बच्चन मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए वहां फैंस की भीड़ लग गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या की वीडियो वायरल
बच्चन परिवार के तीनों सदस्य जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो ली। सभी ने यात्रा करने वाले बेहतरीन ड्रेस पहने थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने सामान खुद लेकर जा रहे थे। बाहर निकलने के बाद उनके सामान को उनके सुरक्षा गार्ड ने लिए।

View this post on Instagram

A post shared by Filmy_Rai (@filmy_rai_)


विज्ञापन
विज्ञापन

चिल मूड में दिखे बच्चन परिवार के सदस्य
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन ने एयरपोर्ट के स्टाफ से हाथ मिलाया और उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की। ऐश्वर्या ने अपना बैग खुद संभाला। एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन का अंदाज देखने वाला था। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और उनका अभिवादन भी किया। आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या की तरह काले कपड़े पहने थे। उन्होंने कैप भी लगाई थी। दोनों ने एक ही तरह के बाल बनाए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक
विज्ञापन

अभिषेक ने पिता-पति का रोल निभाया
इस दौरान अभिषेक बच्चन ने एक पिता और पति का रोल निभाया। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के लिए कार का दरवाजा खोला ताकि वह बिना किसी दिक्कत के कार में बैठ सकें।

अभिषेक का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन पिछले कुछ महीनों से बहुत व्यस्त रहे हैं। वह इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें वह नेगेटिव रोल निभाएंगे। सुहाना खान, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed