फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aishwarya rai salman Khan film Hum Dil De Chuke Sanam Hit Song nimbooda lyrics in odisha school class 5 Book

क्या कोर्स में शामिल किया गया ऐश्वर्या राय का 'निंबूड़ा' गाना? ओडिशा में पांचवीं के बच्चे पढ़ रहे चर्चित गाना

Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM IST
सार

Aishwarya Rai Nimbooda Song: ओडिशा में ऐश्वर्या राय का हिट गाना 'निंबूड़ा निंबूड़ा' पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की किताब में छापा गया है। किताब का प्रिंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
aishwarya rai salman Khan film Hum Dil De Chuke Sanam Hit Song nimbooda lyrics in odisha school class 5 Book
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आप यकीन करेंगे कि पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की किताब में ऐश्वर्या राय का गाना 'निंबूड़ा' शामिल किया गया है? किताब भी संस्कृति या फिल्म विषय पर नहीं, बल्कि अंग्रेजी भाषा की है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के हिट गाने 'निंबूड़ा' के बोल किताब में छपे हैं। यह बात जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

aishwarya rai salman Khan film Hum Dil De Chuke Sanam Hit Song nimbooda lyrics in odisha school class 5 Book
ऐश्वर्या राय का गाना निंबूड़ा पांचवीं की पुस्तक में - फोटो : सोशल मीडिया

गलती पर उठे सवाल?
ओडिशा में पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का यह चर्चित गाना दरअसल, कथित तौर पर गलती से छाप दिया गया है। अब किताब में छप जाने के बाद विद्यार्थी इसे पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किताब की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बड़ी गलती के पकड़ में आने के बाद इस पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पूछा- 'बिना एडिटिंग किताब छप गई'?
ओडिशा टीवी की एक खबर के मुताबिक, किताब की कॉपी ऑनलाइन आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है। सोशल मीडिया पर नेटिजंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में हुई इस गंभीर गलती की आलोचना की जा रही है। इस गलती ने स्कूल की किताबों को तैयार करने, समीक्षा करने और प्रकाशित करने में शामिल लोगों पर सवाल उठाए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या बिना एडिटिंग के किताब प्रकाशित कर दी गईं?
 

विज्ञापन

वायरल हुए गलती के स्क्रीनशॉट
कोर्स की किताब में कथित गलती के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं। इसने शिक्षा व्यवस्था पर भी उंगली उठा दी है। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से इस गलती पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed