फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   akshay kumar and kartik aaryan may work together in film their meeting with Muddasar Aziz Spark Rumours video

Akshay-Kartik: फिल्म में साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन? मुदस्सर अजीज से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Sat, 10 Aug 2024 10:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 10 Aug 2024 10:50 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन को निर्देशक मुदस्सर अजीज से मुलाकात करते देखा गया। ऐसे में अब उनके साथ काम करने की चर्चा है। 

विज्ञापन
akshay kumar and kartik aaryan may work together in film their meeting with Muddasar Aziz Spark Rumours video
अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar, @kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खेल-खेल में' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' से दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों अभिनेता दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के फिल्म में साथ काम करने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

दोनों अभिनेता दिखे साथ
ऐसा लग रहा है कि ये दोनों मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित एक फिल्म में साथ आ सकते हैं। हाल ही में एक पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में अक्षय कुमार पोज देते हुए देखा गया, जो काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। वे मुदस्सर से मिलने के लिए बिल्डिंग के अंदर गए। कुछ ही देर बाद, कार्तिक आर्यन को भी उसी जगह पर आते हुए देखा गया, जहां वे भी कैमरों के लिए पोज देने के लिए रुके। इससे प्रशंसकों में इस बात को लेकर अटकलें लगने लगी हैं कि क्या यह जोड़ी साथ में किसी फिल्म पर काम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भूल भुलैया' ने बनाया जोड़ी का कनेक्शन
दरअसल, अब तक यह जोड़ी 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी के लिए जानी जाती है। फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार ने काम किया था, जिसमें उन्होंने 'रूह बाबा' का किरदार निभाया था, जिसे फिल्म के अगले भाग में कार्तिक आर्यन ने निभाया और दर्शकों ने उन्हें भी खूब प्यार दिया। वहीं अब वे फिल्म के तीसरे भाग में एक बार फिर रूह बाबा बन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म
वहीं बात करें अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में तो मुदस्सर अजीज की 'खेल खेल में' नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सात दोस्तों के ऊपर आधारित है, जो अपने फोन को एक रात के लिए सार्वजनिक संपत्ति बनाते हैं और एक-एक कर सबके राज खुलने लगते हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed