Akshay Kumar: 'दोस्तों के बिना कोई फन नहीं', अक्षय ने खेल खेल में का वीडियो साझा कर मनाया फ्रेंडशिप डे का जश्न
अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में की कहानी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वर्षों बाद एक पार्टी में मिलते हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर फिल्म से जुड़ा वीडियो साझा कर दोस्ती का दिन मनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू और फरदीन खान समेत कई सितारे नजर आए हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दोस्तों पर आधारित है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर फिल्म से जुड़ा वीडियो साझा कर दोस्ती का दिन मनाया है। इसके साथ उन्होंने दोस्ती से जुड़ा एक खूब खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
दोस्ती पर अक्षय ने लिखी ये बात
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'खेल खेल में' से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इसमें फिल्म के पोस्टर और फिल्म से जुड़े कुछ सीन की तस्वीरें देखाई दे रही हैं। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'हंसी और मस्ती के बिना खेल खेल नहीं और दोस्तों के बिना कोई फन नहीं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी दी है कि 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज हो गया।
View this post on Instagram
दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म
कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' का मजेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसकी कहानी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वर्षों बाद एक पार्टी में मिलते, जहां सभी महिलाएं एक खेल खेलने का आइडिया देती हैं। इस खेल के अनुसार, सबको अपने फोन टेबल पर सबके सामने रखने होते हैं और किसी का भी फोन या मैसेज आने पर सबके सामने बात करनी होती है। ये खेल सबके पोल खोल रहा है, जिसके चलते सभी पति डरे होते हैं। इसके बाद इनका क्या होगा ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
दर्शकों को पसंद आ रहा ट्रेलर
'खेल खेल में' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल हैं। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बेहद ही पसंद आ रहा है।
Yamini Krishnamurthy: 'आपने हमारी विरासत को समृद्ध किया' यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक