फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amitabh bachchan praises abhishek bachchan dus iconic role 20 years celebration

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन की 'दस' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी का रिएक्शन, बोले- मैं गारंटी देता हूं...

Wed, 09 Jul 2025 09:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 09 Jul 2025 09:41 AM IST
सार

Amitabh Bachchan on Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दस' को आज पूरे 20 साल हो गए हैं। इसी मौके पर उनके पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की तरफ से उन्हें शाबाशी मिली है।

विज्ञापन
amitabh bachchan praises abhishek bachchan dus iconic role 20 years celebration
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए चीयरलीडर बन गए हैं। जहां एक ओर अभिषेक की हालिया फिल्म 'कालिधर लापता' को दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी 2005 की एक्शन फिल्म 'दस' ने अपने रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर अभिषेक के फैंस जमकर उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं और बिग बी ने भी खुद बेटे के टैलेंट पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


फैन के पोस्ट पर बिग बी का खास रिएक्शन
दरअसल एक फैन पेज ने एक्स पर 'दस' फिल्म में अभिषेक के किरदार का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '20 साल पहले अभिषेक बच्चन ने एक ऐसा किरदार दिया जो सीधे दिल में उतर गया और आज भी याद किया जाता है।' इस ट्वीट को अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ री-शेयर किया बल्कि लिखा, 'इस पर तो मैं गारंटी देता हूं… प्यार है भैयू।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का ये मैसेज साफ-साफ बताता है कि अमिताभ अपने बेटे अभिषेक के काम से कितने खुश हैं। दोनों बाप-बेटे के बीच इस प्यार को देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए और दोनों की बॉन्डिंग पर उन्होंने रिएक्शन दिया। 


'कालिधर लापता' की भी की तारीफ
हाल ही में रिलीज हुई 'कालिधर लापता' में अभिषेक की परफॉर्मेंस की खूब सराहना हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ ने लिखा था, 'अभिषेक और फिल्म के लिए जो तारीफें मिल रही हैं, उन्हें पढ़कर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।' आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है जब बिग बी ने बेटे के लिए इस तरह खुलकर अपने जज्बात जाहिर किए हों। वो समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अभिषेक को सपोर्ट करते रहते हैं।

एक यादगार एक्शन फिल्म रही 'दस'
साल 2005 में रिलीज हुई 'दस' एक एक्शन-थ्रिलर थी, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और जायद खान जैसे कलाकारों ने दमदार भूमिकाएं निभाईं। फिल्म की कहानी एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और आतंकवाद के खिलाफ उनके मिशन पर आधारित थी। दस बहाने गाना और फिल्म का स्टाइलिश एक्शन आज भी दर्शकों को याद है। अभिषेक का किरदार उस दौर में काफी चर्चित हुआ था और आज भी फैंस के जहन में ताजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed