Amitabh Bachchan: फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने पूरे किए 25 साल, बिग बी ने दी बधाई; बोले- ‘इस वैरायटी को…’
25 Years of Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन को सिनेमाई दुनिया में 25 साल पूरे होने पर बधाइयां दी हैं। आइए जानते हैं क्या बोले बिग बी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' से चर्चा में हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में 'रिफ्यूजी' फिल्म में से किया था। एक्टर को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में उनके पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने कई ट्वीट्स करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही बिग बी ने अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्मों पर भी प्रकाश डाला है। चलिए जानते हैं महानायक ने क्या लिखा।
बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है।’
इस वैरायटी Variety को मैं प्रणाम करता हूँ , और अपने पुत्र की सराहना करता हूँ ! जी हाँ, पिता हूँ मैं उसका, और मेरे लिये मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है 🙏❤️❤️ https://t.co/XcvgtrDM6d
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 28, 2025
आगामी फिल्मों के बारे में दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद भय्यू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।’
यह खबर भी पढ़ें: Shenaz Treasury: 'इश्क विश्क' फेम शहनाज ट्रेजरी का आज है 44वां जन्मदिन, कॉलेज के दौरान मिला मॉडलिंग का ऑफर
T 5425 - ek chap ke kuch hi dinon mein , release hone waali hai .. aur ek aur nayi film ki shuruaat ho gayi hai ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 28, 2025
pehla din film 'KING' ki shooting ...
My blessings Bhaiyu .. love and more ❤️
And one more film shooting is complete and ready and coming soon ..
my prayers ever…
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता 'कालीधर लापता' में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मधुमिता द्वारा किया गया है। वहीं अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत 'किंग' में भी नजर आएंगे।