फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan reveals to contestant vaibhavi that Alia Bhatt is his favourite actress in KBC 14 show

KBC14: यह एक्ट्रेस है अमिताभ बच्चन की फेवरेट, बिग बी ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर किया खुलासा

Sun, 18 Dec 2022 07:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 18 Dec 2022 07:20 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals to contestant vaibhavi that Alia Bhatt is his favourite actress in KBC 14 show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के बेहद शानदार कलाकार हैं। बॉलीवुड में उनकी अलग ही पहचान है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। यही नहीं, आजकल अमिताभ अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, एक एपिसोड के दौरान बिग बी ने एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इंटस्ट्री में उनके फेवरेट स्टारकिड कौन हैं।

विज्ञापन

केबीसी के हालिया एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलकर गुजरात की वैभवी भारतभाई ने हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। अमिताभ ने वैभवी के साथ खेल को आगे बढ़ाया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते दिखाई दिए। इस बीच एक सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने बताया कि आलिया भट्ट उनकी फेवरेट हैं। इस पर अमिताभ ने कहा, 'वह आपकी बहुत फेवरेट हैं न? सबकी फेवरेट हैं, मेरी भी फेवरेट हैं।' बिग बी के इस जवाब से दर्शक चौंक गए। 

यह भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना की शादी में नहीं थी भाई की रजामंदी? वायरल पोस्ट में रिश्ते से दिखे नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, शो में 20 हजार रुपये के सवाल पर बिग बी ने कंटेस्टेंट से पूछा, 'आपको पहचानना है कि यह गाना किस फिल्म का है।' इसके बाद एक ऑडियो प्ले किया गया, जो आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का था। इस गाने को कंटेस्टेंट तुरंत पहचान गईं और बताया कि उन्होंने यह फिल्म देखी है। इसमें आलिया भट्ट ने काम किया है और वह उनकी फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ रियलिटी क्विवज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 को होस्ट कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। इससे पहले अमिताभ फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आ चुके हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या मेकर्स शो का अगला सीजन लेकर आएंगे। हालांकि, अब अमिताभ की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में मुमकिन है कि अगले सीजन में मेकर्स होस्ट बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed