{"_id":"65e3e997ae2723644507d98a","slug":"anant-radhika-pre-wedding-inside-photos-went-viral-suhana-khan-kareena-kpoor-sif-ali-khan-kiran-rao-shloka-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding: सुहाना से लेकर नव्या तक ने बिखेरा जलवा, देखिए अंबानी परिवार के फंक्शन की तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant Radhika Pre Wedding: सुहाना से लेकर नव्या तक ने बिखेरा जलवा, देखिए अंबानी परिवार के फंक्शन की तस्वीरें
Sun, 03 Mar 2024 09:33 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:33 AM IST
विज्ञापन
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई कलाकार इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। आइए आपको अंबानी परिवार की कॉकटेल पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीर दिखाते हैं।
नव्या और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया है। कल रात यहां कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और सुहाना खान बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इंटरनेट पर उनकी नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार के फंक्शन में कपूर सिस्टर्स ने भी कयामत ढाया। करीना कपूर जहां लाल साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं वहीं करिश्मा बॉस लेडी के अंदाज में सबका दिल जीतती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जहां सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, वहीं जान्हवी कपूर भी बेहद प्यारी नजर आईं। जान्हवी अर्जुन कपूर के साथ पोज देती भी दिखीं। ब्लैक शेरवानी में अर्जुन काफी जंच रहे थे।
विज्ञापन
जितेंद्र और किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और किरण राव भी कॉकटेल पार्टी में नजर आए। आसमानी शेरवानी में जितेंद्र काफी जंच रहे थे। वहीं, पार्टी में फिल्म जगत की और भी कई जानी-मानी हस्तियां दिखाई दीं।