फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anantha Sriram slams Kalki 2898 AD for showing Karna as superior to Arjuna says Ashamed to be part of industry

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी पर लगा कर्ण को अर्जुन से श्रेष्ठ दिखाने का आरोप, अनंत श्रीराम ने जमकर की आलोचना

Mon, 06 Jan 2025 11:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Jan 2025 11:50 PM IST
सार

गीतकार अनंत श्रीराम ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में कर्ण के किरदार को अर्जुन के चरित्र से श्रेष्ठ दिखाया गया है।

विज्ञापन
Anantha Sriram slams Kalki 2898 AD for showing Karna as superior to Arjuna says Ashamed to be part of industry
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

विस्तार

नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं के साथ भविष्य की थीम को भी शामिल किया गया है। हालांकि, गीतकार अनंत श्रीराम ने एक धार्मिक सभा में फिल्म के खिलाफ टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया और फिल्म निर्माता वेणु उडुगुला ने उन पर पलटवार किया।

विज्ञापन

अनंत श्रीराम का बयान
पिछले हफ्ते कृष्णा जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक सभा में अनंत श्रीराम ने आज के दौर के सिनेमा द्वारा हिंदू पौराणिक कथाओं को बिगड़ने पर अपनी नाराजगी जताई और ऐसी फिल्मों के बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों बर्दाश्त करना चाहिए। खास उदाहरणों का हवाला देते हुए उन्होंने हिंदू देवताओं और प्रतीकों को गलत तरीके से पेश करने के लिए फिल्म निर्माताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब एक निर्देशक ने भगवान विष्णु के लिए एक शीर्षक 'ब्रह्मांड नायकुडु' को अस्वीकार कर दिया तो उन्होंने उसके साथ फिर कभी काम न करने की कसम खा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्कि 2898 एडी पर अनंत की टिप्पणी
इसके बाद उन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' का जिक्र किया और फिल्म की टीम पर कर्ण के किरदार को मानवीय बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब फिल्म निर्माताओं ने कर्ण को अर्जुन से बेहतर दिखाया और उसे बिगड़ किया तो हम हिंदू समाज के रूप में चुप रहने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? जब द्रौपदी का वध हुआ तो कर्ण ने क्या किया? मैं इस फिल्म उद्योग से जुड़े एक व्यक्ति के रूप में शर्मिंदा हूं। हम अब और चुप नहीं रहने वाले हैं।' उन्होंने रामायण और भागवत पुराण पर स्वतंत्रता के साथ अपने हिसाब से काम करने वाले फिल्म निर्माताओं की भी आलोचना की।

विज्ञापन

वेणु उडुगुला ने दिया जवाब
अनंत के बयानों को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद अनंत श्रीराम का समर्थन किया तो कुछ ने उन पर सवाल उठाए। फिल्म निर्माता वेणु उडुगुला ने अनंत श्रीराम को याद दिलाया कि कल्कि 2898 एडी से पहले नंदमुरी तारक रामाराव (एनटीआर) ने भी पौराणिक कथाओं में कर्ण और अन्य कथित ग्रे पात्रों का मानवीय रूप दिया था।

नंदमुरी तारक रामाराव से जोड़ा मुद्दा
उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'नमस्ते अनंत श्रीराम सर, कल्कि फिल्म की बात अलग है, तेलुगु सांस्कृतिक कथा में कर्ण के चरित्र को सामाजिक और मानवीय दृष्टिकोण से पेश करने वाली पहली फिल्म 'दान वीरा सूरा कर्ण' थी। महान एनटीआर द्वारा इस फिल्म के माध्यम से कर्ण के व्यक्तित्व को लोगों के करीब लाया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed