Anushka Sharma: बेटे अकाय के साथ मुंबई लौटीं अनुष्का, खुशी से झूमे विरुष्का के फैंस, पैपराजी से किया वादा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के साथ मुंबई आ गई हैं। लंबे समय से फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, कि कब उनकी पसंदीदा अभिनेत्री भारत लौटेंगी और कब वह उनके बेटे का दीदार कर पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत लौंटी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम अकाय है। डलवरी के बाद से ही फैंस अनुष्का और उनके बेटे अकाय के दीदार के लिए तरस रहे हैं। आज अनुष्का को जब एयरपोर्ट पर फैंस ने देखा तो वह खुशी से झूम उठे। अनुष्का लंबे समय से लंदन में ही थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने बेटे अकाय को जन्म दिया था। अकाय से पहले उनकी एक बेटी हुई थी जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा था। आज अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई आ गई हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक फैन पेज अनुष्का और उनके बेटे अकाय की एक तस्वीर साझा की गई। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि वह अब मुंबई पहुंच चुकी हैं।
Anushka Sharma is back in India with Vamika and Akaay 🥰❤️
Anushka Sharma gave an exclusive sneak peek of the baby to the paps at the airport and also promised to meet soon for a get together. She will pose herself but not when the kids are around.विज्ञापन विज्ञापन
One may recall that,… pic.twitter.com/zvzBDA6ICZ — Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 16, 2024
अनुष्का ने पैपराजी के सामने रखी शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को बेबी की झलक दिखाई और जल्द ही मिलने का वादा भी किया। लेकिन इसके पीछे अनुष्का ने एक शर्त भी रखी। अनुष्का ने कहा कि वो पैप्स के लिए जल्द ही पोज देंगी। पर ऐसा तब होगा जब उनके साथ बच्चे नहीं होंगे। अब देखना होगा अनुष्का अपने फैंस को लेटेस्ट फोटोज से कब खुश करती हैं। विराट और अनुष्का अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों का चेहरा न दिखाने का फैसला लिया है।