{"_id":"664ebaea77c946530602cf67","slug":"anushka-sharma-looked-stressed-during-the-ipl-match-between-bangalore-and-rajasthan-watch-viral-video-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: बैंगलोर और राजस्थान के मैच के दौरान तनाव में दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka Sharma: बैंगलोर और राजस्थान के मैच के दौरान तनाव में दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 23 May 2024 09:11 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 09:11 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अनुष्का स्टैंड में खड़ी है और काफी परेशान नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर तनाव साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @gandhi_thegreat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। मौजूदा सीजन के केवल दो मैच बचे हैं। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मैच खेला गया था, जिसमें आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला हारने के साथ ही टीम के फाइनल में जाने का सपना भी टूट गया। अपनी टीम की हार से मैदान में मौजूद आरसीबी के फैंस काफी दुखी नजर आए। फैंस के साथ-साथ विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मायूम दिखाई दीं।
विज्ञापन
Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है
विज्ञापन
मैच के दौरान परेशान नजर आईं अनुष्का शर्मा
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अनुष्का स्टैंड में खड़ी हैं और काफी परेशान नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर तनाव साफ-साफ दिखाई दे रहा है। हम जानते हैं कि वो आरसीबी का उत्साह बढ़ाने और टीम का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, लेकिन कल की हार से आरसीबी फैंस की तरह ही उन्हें भी धक्का लगा है। इस वीडियो में उन्हें गंभीर हाव-भाव के साथ अपने आस-पास मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
'चकदा एक्सप्रेस' से करेंगी वापसी
अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में काम किया था। हालांकि, 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कला' के गाने में भी उनकी झलक देखने को मिली थी, लेकिन उनके फैंस उनकी पूरी तरह से वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने काफी मेहनत की थी। अब देखना होगा कि लंबे समय के बाद उनकी वापसी कैसी रहेगी।
Manoj Bajpayee: सत्या से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, भैया जी से पहले मनोज ने इन फिल्मों दिखाई दमदार अदाकारी