फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sharma Spotted cheering virat kohli in rcb vs gujarat titans match in Chinnaswamy Stadium

Anushka Sharma: विराट का हौसला बढ़ाती दिखीं अनुष्का शर्मा, प्रतिक्रिया इंटरनेट पर हो रही वायरल

Sun, 05 May 2024 10:59 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 05 May 2024 10:59 AM IST
सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। अभिनेत्री आरसीबी और गुजरात टाइटंस का मैच देखने चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची थीं।

 

विज्ञापन
Anushka Sharma Spotted cheering virat kohli in rcb vs gujarat titans match in Chinnaswamy Stadium
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को, बेंगलुरु स्टेडियम में विराट और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। अभिनेत्री अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखी गई हैं। अभिनेत्री आरसीबी और गुजरात टाइटंस का मैच देखने चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने पहुंची थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


अनुष्का की प्रतिक्रिया कैमरे में हुई कैद

मैच के दौरान कैमरे ने अनुष्का को स्टैंड्स में कैद किया। अनुष्का के कई तरह की प्रतिक्रिया कैमरे में दिखाई पड़ी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खासकर विराट के रन आउट होने से बच जाने पर, अभिनेत्री की प्रतिक्रिया को इंटरनेट पर साझा किया जा रहा है। वहीं, अभिनेत्री को विराट के लगातार छक्के लगाने पर खुशी मनाते हुए भी देखा गया।

Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरे गाने से धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा अगला ट्रैक


 

विराट ने अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस

विराट के फ्लाइंग किस देने पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्टैंड में खड़े होकर ताली बजाई और एक प्यारी सी मुस्कान अपने चेहरे पर बिखेरी। वहीं, अभिनेत्री विराट के आउट होने पर हैरान नजर आईं। बता दें कि बेटे अकाय के जन्म के बाद अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखी गई हैं। कुछ दिनों पहले उनके जन्मदिन समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन विराट और आरसीबी की टीम के साथ मनाया।

अनुष्का के आगामी कार्य

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के आगामी कार्यों की बात करें तो वह बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए दिखेंगी। इस फिल्म से वह चार साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगी। इससे पहले उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था
एक्टर राकेश बेदी की पत्नी के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, लगी लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed