फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Bhajan: सिनेमाई इतिहास की इन फिल्मों में भगवान राम के भजन ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध, आप भी हो जाएंगे लीन

Fri, 05 Jan 2024 02:41 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir here are list of hit Bhajans like jai shri ram and ram siya ram of indian cinema movies
राम भजन - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से ही पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। भक्त इस भव्य प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, भगवान राम के भजन की मधुर आवाज हर ओर गूंज रही है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स अकाउंट पर गायक जुबिन नौटियाल का राम भजन 'मेरे घर राम आए हैं' शेयर किया और इसे दिल छू लेने वाला भजन बताया। चलिए आपको आज ऐसी ही उन राम भजन के बारे में बताते हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इन भजन को सुनकर लोग आज भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

Ayodhya Ram mandir here are list of hit Bhajans like jai shri ram and ram siya ram of indian cinema movies
धारावाहिक रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के उदय से लेकर अब तक रामायण पर 50 से अधिक फिल्में बनी है। वहीं, 20 से अधिक टीवी धारावाहिक का भी निर्माण किया गया, लेकिन साल 1987 में रामानंद सागर द्वारा निर्देशित टीवी धारावाहिक 'रामायण' अब तक की सबसे लोकप्रिय रामायण धारावाहिक है, जिसके भजन लोगों को आज भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस धारावाहिक में 'सीता राम दरस रस बरसे जैसे सावन की झड़ी' भजन को आज भी भक्त सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसे दिग्गज गायक रविंद्र जैन और येशुदास ने अपने साथियों के साथ गाया था। इसके अलावा इस धारावाहिक में 'दर्शन दो भगवान' और 'राम भक्त ले चला रे राम की निशानी' भी है। भजन के अलावा इस धारावाहिक के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी लोगों ने खूब पसंद किया था, जो आज भी धार्मिक कार्यक्रमों में सुनने को जरूर मिलता है।

Ayodhya Ram mandir here are list of hit Bhajans like jai shri ram and ram siya ram of indian cinema movies
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी, जो रामायण पर आधारित थी। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन इस फिल्म में भगवान राम पर बने भजन को लोगों ने पसंद किया। फिल्म में 'जय श्री राम' और 'राम सिया राम' भजन भगवान राम और सीता माता की भूमिका पर आधारित है। जय श्री राम भजन को सचेत टंडन ने गाया है। वहीं, राम सिया राम को अजय-अतुल, सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने आवाज दी है। इन भजन को गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा है।
PM Modi: जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर का यह राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir here are list of hit Bhajans like jai shri ram and ram siya ram of indian cinema movies
फिल्म बजरंगबली - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1952 में रिलीज हुई बैजू बावरा में मोहम्मद रफी ने 'ओ दुनिया के रखवाले' राम भजन गाया था। वहीं, साल 1968 में आई फिल्म 'नील कमल' में आशा भोंसले ने 'अरे रोम रोम में बसने वाले राम' भजन गाया था। इसके अलावा साल 1976 में लता मंगेशकर ने फिल्म 'बजरंगबली' में 'हे राम तेरे राज में कैसे जियें सीताएं' गाया था। किशोर कुमार ने भी साल 1977 में फिल्म 'राम भरोसे' में 'राम से बड़ा राम का नाम, बनाये सबके बड़े काम' गाया था। इसके अलावा मोहम्मद रफी ने साल 1981 में भी 'महाबली हनुमान' फिल्म में 'मन की आंखों से मैं देखूं रूप सदा सियाराम का' भजन गाया था।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सफल वेब सीरीज बनाने का दिया मंत्र, बोले- कहानी के लेखक ही असली हीरो

विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir here are list of hit Bhajans like jai shri ram and ram siya ram of indian cinema movies
राम आए हैं अयोध्या - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा अगर टीवी धारावाहिक और म्यूजिक एलबम की बात करें तो बीते कुछ दशक में रामायण पर आधारित कई टीवी धारावाहिक बने, जिनके भजन दर्शकों में खूब लोकप्रिय हुए। इसके अलावा कई भजन ऑनलाइन भी रिलीज किए गए, ये भी लोगों में खासा लोकप्रिय हुए। इसमें पहला नाम चर्चित सिंगर विशाल मिश्रा का है, जिन्होंने श्री राम भजन 'राम आए हैं अयोध्या' को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया। इस भजन को कौशल किशोर ने लिखा है। वहीं, हंसराज रघुवंशी ने भी एक राम भजन 'जय श्री राम' गाया है, जिसके लिए पीएम मोदी ने हंसराज की प्रशंसा भी की थी। इस लिस्ट सोनू निगम का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपने म्यूजिक करियर में ढेर सारे राम भजन गाए हैं। 
Deepika Padukone Birthday: अभिनय के लिए दीपिका ने छोड़ दी थी पढ़ाई, मॉडल से ऐसे बनीं बॉलीवुड का बड़ा नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed