फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azaad Teaser: भतीजे के लिए चंबल अवतार मे दिखे अजय देवगन, हिंदी सिनेमा में अरसे बाद दिखी घुड़सवार की कहानी

Tue, 05 Nov 2024 03:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 05 Nov 2024 03:08 PM IST
सार

Azaad Teaser Out: अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में घोड़े की वफादारी और बहादुरी पर केंद्रित कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म से राशा थडानी और अमन देवगन डेब्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Azaad official teaser out ajay devgan rasha thadani diana penty movie released in january 2025
आजाद - फोटो : यूट्यूब
अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ का टीजर 5 नवंबर को निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। जहां, एक तरह अभिनेता के प्रशंसक उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का सिनेमाघरों में आनंद उठा रहे हैं, वहीं, दूसरी  ओर उनकी इस फिल्म की घोषणा ने उनकी खुशी और उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। टीजर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी बहादुर और वफादार घोड़े पर ध्यान केंद्रित करती है। 


 
Azaad official teaser out ajay devgan rasha thadani diana penty movie released in january 2025
आजाद - फोटो : यूट्यूब
कब होगी फिल्म रिलीज?
निर्माताओं ने फिल्म के टीजर के साथ इसके रिलीज से भी पर्दा उठा दिया है। ‘आजाद’ को जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर में अजय देवगन को अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देखा जा रहा है। कई दृश्यों में वह खतरनाक एक्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख
 
 
Azaad official teaser out ajay devgan rasha thadani diana penty movie released in january 2025
आजाद - फोटो : यूट्यूब
राशा और अमन ने किया ‘आजाद’ से डेब्यू
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने डेब्यू किया है। फिल्म में दोनों अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टीजर रिलीज होने के बाद प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azaad official teaser out ajay devgan rasha thadani diana penty movie released in january 2025
आजाद - फोटो : यूट्यूब
घोड़े की बहादुरी और वफादारी की दास्तां सुनाता है टीजर
टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में यह कहते हुए सुनाई पड़ता है, “हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी, तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे, लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो खुद महाराणा प्रताप के पास था, हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए।” इससे पता चलता है फिल्म वफादार घोड़े की कहानी पर केंद्रित होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



 
विज्ञापन
Azaad official teaser out ajay devgan rasha thadani diana penty movie released in january 2025
आजाद - फोटो : यूट्यूब
एक्शन से भरपूर है टीजर
‘आजाद’ के टीजर में अजय देवगन को शानदार एक्शन करते हुए देखा जा सकता है, वहीं, उनके भतीजे अमन देवगन भी उनकी साथ बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। अभिनेता अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया पर टीजर साझा किया है। 
Jacqueline Fernandez: कमजोरों की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन, यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ के साथ किया सहयोग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed