फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film

25 Years of Badal: ‘एनिमल’ फेम बॉबी की आखिरी सोलो हिट फिल्म, रानी मुखर्जी नहीं यह एक्ट्रेस बनने वाली थी हिस्सा

Tue, 11 Feb 2025 10:37 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

25 Years of Badal: साल 2000 में आई राज कंवर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बादल’ ने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए  हैं। आइए जानते हैं आज इस फिल्म के सिल्वर जुबली के मौके पर कुछ अनसुनी कहानियां..

विज्ञापन
Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘एनिमल’ फिल्म से पहले भी बॉबी देओल पहली बार 'बादल' फिल्म में ग्रे शेड रोल में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 11 फरवरी 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो एक्शन और रोमांस से भरपूर थी और इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आज भी यह फिल्म दर्शकों के बीच में उतनी ही पॉपुलर है, जितनी उस समय हुआ करती थी। फिल्म 'बादल' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। रिलीज के समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। आइए जानते हैं आज ‘बादल’ फिल्म की ऐसी कहानियां, जिससे आप अनजान हैं…

विज्ञापन

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बादल - फोटो : यूट्यूब

सच्ची घटना पर आधारित थी यह फिल्म!
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया था कि ‘बादल’ के निर्देशक राज कंवर ने उन्हें इसकी कहानी से पहले कई कहानियां सुनाई थीं, लेकिन वे उन्हें पसंद नहीं आईं। फिर बॉबी ने राज कंवर को अमेरिकन फिल्म हैरिसन फोर्ड और ब्रैड पिट अभिनीत ‘डेविल्स ओन’ के बारे में बताया और इस फिल्म से वह प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने ‘बादल’ फिल्म को बनाने का मन बनाया। कहा जाता है कि ‘बादल’ फिल्म की पटकथा इस फिल्म से प्रेरित है और इसकी कहानी थोड़ी बहुत उस फिल्म से मिलती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बादल' के निर्देशक राज कंवर के माता-पिता के साथ भी इस फिल्म में दिखाई गई जैसी घटना घटती है, जिसमें निर्देशक के माता-पिता की मौत हो गई थी। इस घटना पर आधारित फिल्म राज कंवर कई दिनों से बनाना चाहते थे। इस कहानी के बारे में वह बॉबी देओल को पहले ही बता चुके थे। कहा जाता है कि बादल फिल्म 1984 के दंगों से भी प्रभावित थी, जिसमें यह दिखाया जाता है कि मजबूरी में आपको गलत रास्ता चुनना पड़ता है, जो इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बादल - फोटो : यूट्यूब

'बादल' फिल्म बनाने में लग गए पांच साल
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक राज कंवर ‘बादल’ फिल्म को जल्दी बनाने के मूड में थे, लेकिन बॉबी देओल की ‘बरसात’ फिल्म को बनने में लगभग पांच साल लग गए थे। इस कारण फिल्म में थोड़ी देरी हो गई। फिल्म के नाम 'बादल' के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, ‘बरसात’ फिल्म का नाम ही 'बादल' या 'जान' रखने की कवायद हो रही थी, लेकिन फिर यह नाम नहीं रखा गया। वहीं ‘बरसात’ फिल्म में बॉबी देओल का नाम बादल ही रखा गया था। फिर बाद में राज कंवर ने ‘जान’ और ‘बादल’ दोनों फिल्में बनाई, जिसमें बॉबी देओल को मुख्य भूमिका में लिया।

विज्ञापन

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बॉबी देओल - फोटो : यूट्यूब

बॉबी देओल का पहली बार दिखा छोटे बालों वाला लुक
'बादल' बॉबी देओल की पहली फिल्म थी, जिसमें वह छोटे बालों में नजर आए थे। बॉबी के इस लुक को देखकर लोग चौंक गए थे, क्योंकि इससे पहले की फिल्मों में फैंस ने उन्हें बड़े बालों वाले लुक में ही देखा था। 'बरसात' फिल्म में वह बड़े बालों में नजर आए थे। हालांकि, 'बादल' फिल्म में शुरुआत में वह कुछ देर के लिए बड़े बालों में नजर आए थे, फिर पूरी फिल्म में वह छोटे बालों में ही नजर आए।

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बादल - फोटो : यूट्यूब

वो कलाकार जो लोगों के दिलों में बस गए
राज कंवर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रोडक्शन सलीम अख्तर और समां अख्तर ने किया था। इस फिल्म में कुल छह गाने थे, जिसमें अन्नू मलिक ने म्यूजिक दिया था और उदित नारायण, सोनू निगम और आदि गायकों ने फिल्म के गानों को आवाज दी थी। फिल्म के गाने 'यार मेरे यारा', 'तुझे देख के दिल मेरा डोले', 'जुगनी जुगनी' जैसे गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म में बॉबी देओल, रानी मुखर्जी के अलावा अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में थे।

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बॉबी देओल - फोटो : यूट्यूब

बतौर सोलो एक्टर 25 साल पहले हिट हुए थे बॉबी
बतौर सोलो अभिनेता बॉबी देओल की 25 साल पहले आई ‘बादल’ ही वह आखिरी फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के अलावा बॉबी की जो भी फिल्में हिट हुई हैं, वे या तो मल्टीस्टारर फिल्में रही हैं या दो अभिनेताओं पर फिल्माई गई फिल्में रही हैं। वहीं, इस फिल्म का बजट 10 करोड़ था, लेकिन इस फिल्म ने 26 करोड़ वर्ल्डवाइड में कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Badal movie celebrating its 25 year of releasing that was bobby deol last solo hit film
बादल - फोटो : यूट्यूब

रानी मुखर्जी नहीं थीं फिल्म के लिए पहली पसंद
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बादल' फिल्म में कास्टिंग के दौरान बतौर नायिका पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन और करिश्मा कपूर को कास्ट किया जाना था, लेकिन वे दोनों ही अपनी फिल्म 'बीवी नंबर 1' के शूटिंग में व्यस्त थीं। एक समय महिमा चौधरी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन फिर अंतत: रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed