सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज को तैयार है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके गाने तक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, मेकर्स और फिल्म की स्टारकास्ट इस फिल्म को लेकर के प्रमोशन में व्यस्त है। हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की और खिलाड़ी कुमार को फौलाद बताया।
{"_id":"65e1be7f5a44c91ca00c2a18","slug":"bade-miyan-chote-miyan-choreographer-bosco-martis-praises-akshay-kumar-know-what-he-says-about-khiladi-kumar-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bade Miyan Chote Miyan: बीमार रहते हुए अक्षय ने खत्म किया था जॉर्डन का शूट, कोरियोग्राफर ने बताया 'फौलाद'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bade Miyan Chote Miyan: बीमार रहते हुए अक्षय ने खत्म किया था जॉर्डन का शूट, कोरियोग्राफर ने बताया 'फौलाद'
Fri, 01 Mar 2024 05:10 PM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की गिनती इंडस्ट्री के सबसे समर्पित अभिनेताओं में होती है। उन्हें समय का भी पाबंद माना जाता है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय के साथ काम करने वाले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने हाल ही में अपना अनुभव साझा किया है, जिन्होंने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में चार गानों को कोरियोग्राफ किया है। उन्होने कहा कि अक्षय फौलाद हैं, उन्होंने तेज बुखार होने के बावजूद गाने की शूटिंग की। उनका समर्पण और काम कमाल का है।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉस्को ने आगे कहा, 'अक्षय अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं, वे सेट पर 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करते हैं, लेकिन इन आठ घंटों में वे सेट नहीं छोड़ते हैं। वे वह जॉर्डन शूट के दौरान ठीक नहीं थे, उन्होंने रिहर्सल भी नहीं की थी। उसे 101-102 बुखार था, लेकिन फिर भी उन्होंने शूट किया था। उन्होंने कोई ब्रेक भी नहीं लिया था। हमने बैक-टू-बैक चार गाने शूट किए। इस दौरान मौसम भी ठंड थी, लेकिन वे सेट से बिल्कुल भी नहीं हटे'।
Anant-Radhika Pre Wedding: अंबानी के फंक्शन में पहले भी परफॉर्म करते रहे हैं विदेशी स्टार्स, ये नाम हैं शामिल
Anant-Radhika Pre Wedding: अंबानी के फंक्शन में पहले भी परफॉर्म करते रहे हैं विदेशी स्टार्स, ये नाम हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
बॉस्को ने बताया कि अक्षय सेट लोगों में ऊर्जा भर देते थे। बॉस्को ने कहा, 'वे शूट के बाद शाम को वॉलीबॉल खेलने जाते थे और हम सब कमरे में थके हुए पड़े रहते थे, इसके बाद वे हमें भी वॉलीबॉल के खेलने के लिए बुलाते थे। यह काफी मजेदार था। गौरतलब है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
K Shivaram: अभिनेता के. शिवराम का निधन, कन्नड़ भाषा में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति थे
K Shivaram: अभिनेता के. शिवराम का निधन, कन्नड़ भाषा में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति थे
विज्ञापन
बड़े मिया छोटे मियां
- फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद यानी 9 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद, अक्षय 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली फिल्म 'सरफिरा' में नजर आएंगे।
Anant-Radhika Pre Wedding: कियारा-सिद्धार्थ से वरुण तक, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे
Anant-Radhika Pre Wedding: कियारा-सिद्धार्थ से वरुण तक, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे