अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन भव्य स्तर पर हो रहा है, जिसमें देश-विदेश की चर्चित हस्तियां पहुंच रही हैं। उत्सव की शुरुआत से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने इस सेलिब्रेशन की मुख्य थीम का खुलासा किया है। साथ ही यह बताया है कि प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने जामनगर को क्यों चुना है?
Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीता अंबानी ने बेटे प्री-वेडिंग फंक्शन से पहले एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'अपनी पूरी जिंदगी में मैं कला और संस्कृति से बहुत प्रभावित रही हूं। मैं इसके प्रति जुनूनी रही हूं। अब जब मेरे छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका से होने जा रही है तो मेरी दो महत्वपूर्ण कामनाएं हैं। एक तो अपनी जड़ों को सेलिब्रेट करना। जामनगर का हमारे दिलों में बसता है। हमारे लिए इसका विशेष महत्व है। मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी की शुरुआत की। मेरा करियर यहां से शुरू हुआ। इस रेतीली धरा को हरी-भरी बनाया'।
नीता अंबानी ने कहा, 'दूसरा, मैं इस उत्सव के जरिए कला और संस्कृति को ट्रिब्यूट देना चाहती हूं। हमारे हैरिटेज और संस्कृति की झलक इसमें नजर आए। हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों के जरिए निर्मित हस्तकला का कौशल नजर आए, उनकी कड़ी मेहनत ने इस संस्कृति को पहचान दिलाई है। नीता अंबानी ने आगे कहा, 'संस्कृति और परंपरा...ये नींव है भारतीय सभ्यता की और इस प्राचीन और पवित्र भारतभूमि को मैं दिल से नमन करती हूं'।
De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' में फिर जमेगी अजय-रकुल की जोड़ी, शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
जारी किए गए वीडियो में नीता अंबानी ऑरेंज कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह वीडियो काफी खूबसूरती से बनाया गया है। मालूम हो कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुक्रवार 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेंगे। इनमें देश और विदेश की कई हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। चर्चित बॉलीवुड सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं।
Anant-Radhika Pre Wedding: आसान नहीं थी अनिल अंबानी और टीना के प्यार की राह, ऐसी थी अनंत के चाचा-चाची की शादी
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में रौनक बढ़ाने के लिए सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिातरे भी नजर आएंगे। 'जवान' फिल्म के निर्देशक एटली सपरिवार जामनगर पहुंच चुके हैं। स्टारकिड्स के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी उत्सव में शरीक हो रहे हैं। इनके अलावा दीपिका-रणवीर भी जामगनर पहुंच गए हैं।
Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’

कमेंट
कमेंट X