फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bangladeshi actress nusraat fariya sent to jail after arrested from dhaka airport

Nusraat Fariya: बांग्लादेशी अभिनेत्री नुसरत फारिया को भेजा गया जेल, हत्या की कोशिश के आरोप में हुईं गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 20 May 2025 12:55 PM IST
सार

Nusraat Faria Arrest News: बांग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत फारिया को रविवार को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को अब न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
bangladeshi actress nusraat fariya sent to jail after arrested from dhaka airport
नुसरत फारिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria

विस्तार

बांग्लादेश की चर्चित अभिनेत्री और 'मुझिब' बायोपिक में प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभा चुकीं नुसरत फारिया को ढाका एयरपोर्ट पर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह थाईलैंड के लिए रवाना हो रही थीं। गिरफ्तारी के पीछे जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में उनका कथित रूप से शामिल होना बताया जा रहा है। इस मामले में नुसरत को अदालत के आदेश के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश
ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट नसरिन अख्तर ने नुसरत फारिया को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल जाहंगीर आलम चौधरी ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री के खिलाफ जांच चल रही है और सरकार न्याय प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

bangladeshi actress nusraat fariya sent to jail after arrested from dhaka airport
नुसरत फरिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @nusraat_faria

किस मामले के तहत हुई गिरफ्तारी?
बताया जा रहा है कि जुलाई 2024 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एनामुल हक नामक व्यक्ति को गोली लगी थी। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा और ठीक होने के बाद उसने इस साल 3 मई को मामला दर्ज करवाया। इस केस में कुल 283 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 17 कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में नुसरत फारिया का नाम भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?

शेख हसीना के किरदार से बनाई पहचान 
'मुझिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' नामक फिल्म में शेख हसीना की भूमिका निभाने के बाद नुसरत फारिया देश-विदेश में चर्चा में आई थीं। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर बांग्लादेशी इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है।

कलाकारों ने की आलोचना 
बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों ने भी इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। आशफाक निपुन, अजमेरी हक बधोन और शराफ अहमद जैसे कलाकारों ने सरकार के इस कदम को 'तानाशाही' बताया है और इसे रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed