Newcomers in Bollywood: डेब्यू फिल्म से छाए ‘सैयारा’ फेम अहान-अनीत, रातों-रात ये जोड़ियां भी हुई थीं फेमस
Ahaan Panday-Aneet Padda New Pair: ‘सैयारा’ के रिलीज होते ही अनीत पड्डा और अहान पांडे सुर्खियों में आ गए हैं और जेन जेड जेनरेशन के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इससे पहले ये भी जोड़ियां भी लोगों के बीच रातों-रात लोकप्रिय हो गई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म ‘सैयारा’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में दो नए कलाकार नजर आ रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और अपनी पहली ही फिल्म से दोनों नई सेंसेशन बन गए हैं। जानते हैं ऐसी उन फिल्मों के बारे में जिनमें दिखे न्यूकमर्स और रातों-रात हो गए मशहूर।
बॉबी
साल 1973 में आई रोमांटिक फिल्म ‘बॉबी’ से कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने बतौर हीरो अपना डेब्यू किया था। साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखे थे। फिल्म सुपरहिट ही रही और बॉबी देओल और डिंपल कपाड़िया इस फिल्म से रातों-रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने ही किया था।
लव स्टोरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार ने साल 1981 में आई फिल्म ‘लव स्टोरी’ से अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च किया था। इस फिल्म में उनके साथ न्यूकमर एक्ट्रेस विजयता पंडित नजर आई थीं। फिल्म आते ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। हालांकि, बाद में कुमार गौराव का करियर वैसा नहीं रहा, जैसी इस फिल्म के बाद अपेक्षा की गई थी।
कयामत से कयामत तक
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसी फिल्म से अभिनेत्री जूही चावला ने भी बॉलीवुड में अपना पदार्पण किया था। सैड एंडिंग वाली ये लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आई और आमिर खान-जूही चावला उस वक्त युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए। दोनों की जोड़ी हिट रही और सेंसेशन बन गई।
मैंने प्यार किया
1989 में आई राजश्री प्रोडक्शन हाउस की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भी एक नई जोड़ी नजर आई थी सलमान खान और भाग्यश्री की। सलमान खान उस वक्त इंडस्ट्री में नए-नए आए थे। लेकिन ‘मैंने प्यार किया’ के रिलीज होते ही सलमान खान लड़कियों के दिलों के हीरो बन गए। वहीं भाग्यश्री की मासूमियत के भी लोग दीवाने हो गए। फिल्म तो हिट हुई ही, साथ ही सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी उस वक्त लोगों के दिलों की नई सेंसेशन बन गई।
आशिकी
90 के दशक को बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक समय माना जाता है। इस समय कई ऐसे गाने आए जो आज भी लोगों के प्यार और ब्रेकअप में काम आते हैं। 90 के दशक को यादगार बनाने में अगर किसी फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है तो वो है महेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘आशिकी’। इस फिल्म में राहुल रॉय और अन्नू अग्रवाल के रूप में एक नई जोड़ी नजर आई थी। फिल्म आते ही ब्लॉकबस्टर बन गई और इसके गाने तो ऐतिहासिक हो गए। जो आज फिल्म की रिलीज के 35 साल बाद भी लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल हैं और प्यार-मोहब्बत के पर्याय हैं। आज भी आशिकी को सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है। जिसने असल में कई लोगों को प्यार और इश्क के मायने सिखाए।
कहो न प्यार है
साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ आज भी किसी न्यूकमर या डेब्यू करने वाले कलाकारों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यही नहीं इस फिल्म के पास सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का भी रिकॉर्ड है। इस फिल्म का एक-एक गाना सुपरहिट हुआ और ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल उस वक्त की सबसे सेंसेशनल जोड़ी बन गए। ऋतिक रोशन उस वक्त हर लड़की का क्रश बन गए थे।
जो काम साल 1990 में ‘आशिकी’ ने किया था वो ही काम साल 2013 में आई ‘आशिकी 2’ ने किया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की नई जोड़ी नजर आई थी। फिल्म एक सरप्राइज हिट साबित हुई और फिल्म के गाने तो आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं। फिल्म का सबसे सफल गीत ‘तुम ही हो’ तो प्यार का नेशनल एंथम ही बन गया, जो आज भी इश्क का पर्याय माना जाता है। इस फिल्म से आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की भी फैन फॉलोइंग रातों-रात बढ़ गई। श्रद्धा इस फिल्म से लेकर आजतक लोगों के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। तो वहीं आदित्य रॉय कपूर आज भी इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम हीरोज में शामिल हैं।