फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angad Bedi: पिता की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट, बिशन सिंह बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट का करेंगे पुनर्गठन

Thu, 26 Sep 2024 10:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Sep 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Bishan Singh Bedi birth anniversary: Angad Bedi Neha Dhupia hosted an event in memory of legendary cricketer
बिशन सिंह बेदी की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिग्गज क्रिकेटर रहे बिशन सिंह बेदी की स्मृति में उनके बेटे और एक्टर अंगद बेदी व बहू नेहा धूपिया ने कल बुधवार को दिल्ली में इवेंट का आयोजन किया। कल 25 सितंबर को बिशन सिंह बेदी की बर्थ एनिवर्सरी पर यह आयोजन रखा गया, जहां क्रिकेट जगत की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। कपिल देव, युवराज सिंह, विरेंद्र सहवाग, मदन लाल, आशीष नेहरा सहित तमाम क्रिकेटर जगत ही हस्तियां इस इवेंट में आईं। इस दौरान अंगद बेदी ने बिशन सिंह बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट के पुनर्गठन का भी एलान किया। 

Bishan Singh Bedi birth anniversary: Angad Bedi Neha Dhupia hosted an event in memory of legendary cricketer
बिशन सिंह बेदी की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'दादा की पदचिन्हों पर पोता'
इवेंट में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ-साथ पूरा बेदी परिवार उपस्थित रहा। इस मौके पर नेहा धूपिया ने कहा कि उनका बेटा गुरिक सिंह धूपिया बेदी अभी से अपने दादा जी के पदचिन्हों पर चल रहा है। नेहा धूपिया ने कहा, 'मेरे बेटे को महज ढाई साल की उम्र में यह पता है कि बॉल को कैसे हिट करना है और कैच कैसे लेना है, बल्ला कैसे पकड़ना है। इतना ही नहीं वह अपना कॉलर भी बिल्कुल उन्हीं के स्टाइल में पकड़ता है'। नेहा धूपिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से यह सभी बातें कहीं।

Bishan Singh Bedi birth anniversary: Angad Bedi Neha Dhupia hosted an event in memory of legendary cricketer
बिशन सिंह बेदी की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'नेहा धूपिया ने सुनाए किस्से'
नेहा धूपिया ने आगे कहा कि उनका बेटा अपने दादाजी के बारे में बहुत से सवाल पूछता है। अभिनेत्री ने कहा, जब उसकी समझ विकसित होगी तो हमारे पास उसे बताने के लिए ढेर सारी कहांनियां होंगीं। नेहा धूपिया ने अपने ससुर से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि डैडी के साथ मेरी सबसे प्यारी याद तब की है जब मैं और अंगद शादी करने वाले थे। वे चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझें। उनके साथ किया गया डिनर और तब हुईं बातचीत काफी दिलचस्प थीं'। 
Ranveer Allahbadia: साइबर अटैक का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, डिलीट हुए सारे वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bishan Singh Bedi birth anniversary: Angad Bedi Neha Dhupia hosted an event in memory of legendary cricketer
बिशन सिंह बेदी की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पल भर में बदल गया सबकुछ'
नेहा ने आगे कहा, 'उन्हें एक दिग्गज के रूप में ही हमेशा जाना था और फिर उन्हें डैडी कहने का मौका मिला। पल भर में सब बदल गया था और बहुत खूबसूरत यादें बनीं'। बिशन सिंह बेदी का 23 अक्तूबर 2023 में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने 67 टेस्ट और 10 ओडीआई भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 273 विकेट लिए। बात करें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की तो दोनों ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। कपल के दो बच्चे हैं।
Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी? बेबी गर्ल के जन्म के बाद साझा किया पहला फोटो

विज्ञापन
Bishan Singh Bedi birth anniversary: Angad Bedi Neha Dhupia hosted an event in memory of legendary cricketer
बिशन सिंह बेदी की स्मृति में अंगद बेदी ने रखा इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रस्ट के जरिए संवारा कई युवाओं का करियर
अंगद बेदी ने पिता को याद करते हुए कहा, 'खेल के प्रति मेरे पिता हमेशा प्रतिबद्ध रहे, इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को भी हमेशा अपने परिवार की बराबर ही तवज्जो दी'। उनका मानना था कि जितना आप खेल को दोगे, उतना ही आपको वापस मिलेगा, लेकिन आप अपना काम बिना उम्मीद के करते रहें। यह इवेंट मुख्य रूप से बिशन सिंह बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट के पुनर्गठन का भी एलान करने के लिए ही रखा गया। इस ट्रस्ट की स्थापना खुद बिशन सिंह बेदी ने की थी। इसमें युवराज सिंह सहित तमाम युवा क्रिकेटरों का करियर साकार किया। दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने तो बिशन सिंह बेदी से प्रशिक्षण भी लिया था।
Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस का नजरिया बना निमृत और अब्दु रोजिक की दोस्ती की दरार? अभिनेत्री ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed