फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BMCM Actor Akshay Kumar Wife Actress Twinkle Khanna reaction women over 50 should not wear red lipstick WHY

Twinkle Khanna reaction: ट्विंकल खन्ना ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 50 से अधिक उम्र की औरतों को नहीं....

Thu, 18 Apr 2024 01:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

बॉलीविड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग की लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। लाल रंग की लिपस्टिक को लेकर ट्विंकल ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
BMCM Actor Akshay Kumar Wife Actress Twinkle Khanna reaction women over 50 should not wear red lipstick WHY
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री से राइटर बनीं 50 साल की ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपने होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने यह वीडियो उन लोगों के लिए शेयर किया जिन्हें 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के ऊपर गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगाने से परहेज हैं।
विज्ञापन


ट्विंकल खन्ना का वीडियो
ट्विंकल खन्ना के इस वीडियो में वह कुछ सैकेंड के लिए अपने होठों पर लाल रंग लगाते हुए नजर आ रही है। फिर उन्होंने कैमरे की तरफ कुछ इशारा किया। जब लोग कहते हैं कि 50 से अधिक उम्र की महिलाओं को ऐसा करना चाहिए, लाल लिपस्टिक मत लगाओ। अपने कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, ''क्या आपको इस लिपस्टिक पर उम्र सीमा लिखी दिख रही है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सवाल पूछा कि, ''उन्हें क्या हाल फिलहाल में मेकअप को लेकर कोई सलाह मिली है?''
विज्ञापन


ट्विंकल खन्ना के फैंस का रिप्लाई
ट्विंकल खन्ना के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस लगातार उन्हें अपनी राय दे रहे हैं। खासतौर पर महिला फैंस के कई रिप्लाई ट्विंकल खन्ना को लगातार आ रहे हैं। ट्विंकल के इंस्टाग्राम रील्स पर एक कमेंट में लिखा है, मेरा अभी 70वां जन्मदिन है और मैं नहीं रुक रही हूं। आपको या किसी और को क्यों ऐसा करना चाहिए। आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है, कृपया ऐसा करना जारी रखें। आपको जो करना पसंद है वही करें।'' एक और यूजर ने लिखा ''मुझे लाल लिपस्टिक पसंद है। मैं बोल्ड प्रिंट पहनती हूं। किसी ने मुझे यह बताने की हिम्मत नहीं की कि मुझे क्या नहीं पहनना चाहिए।'' एक और फैन ने लिखा, ''मुझे जो एकमात्र अवांछित मेकअप सलाह मिली है, वह यह है कि मैं अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने बालों को रंग लूं, उनके लिए मैं लाल लिपस्टिक की वही उंगली दिखाता हूं जो आपने पकड़ रखी है''
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)



ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से शादी के बाद अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था। अब वह एक राइटर बन गई हैं। 2022 में ट्विंकल ने लंदन यूनिवर्सिटी से फिक्शन राइटिंग में मास्टर्स किया है। हाल ही में उनकी डिग्री खत्म हुई है। 2015 में ट्विंकल ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन किताब लिखी 'मिसेज फनीबोन्स'। इसके बाद ट्विंकल ने 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' नाम की किताब लिखी। उनकी तीसरी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' है। यह किताब 2018 की सबसे बिक्री करने वाली किताबों में से एक रही। इसके बाद अभिनेत्री की चौथी किताब 'वैलकम टू पैराडाइज' 2023 में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed