फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol talk to kareena kapoor and director imtiaz ali even he thrown out from the jab we met

Jab We Met: 'जब वी मेट' के लिए बॉबी ने इन तीन लोगों को किया था राजी, फिर भी नहीं मिल पाई थी फिल्म

Fri, 18 Apr 2025 04:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

Bobby Deol on Jab We Met: बॉबी देओल ने फिल्म 'जब वी मेट' के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए किन किन लोगों से बात की थी लेकिन आखिर में फिल्म उनके हाथ से निकल गई।

विज्ञापन
Bobby Deol talk to kareena kapoor and director imtiaz ali even he thrown out from the jab we met
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार सनी देओल ने बताया था कि फिल्म 'डर' में सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए रास्ता बनाने के लिए उन्हें दरकिनार कर दिया गया था। अब उनके भाई बॉबी देओल ने बताया है कि कैसे उन्हें 'जब वी मेट' फिल्म से बाहर कर दिया गया था। पहले करीना कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। बॉबी देओल ने निर्माता को इम्तियाज अली के साथ काम करने के लिए मनाया था।
विज्ञापन

बॉबी देओल ने निर्माता को मनाया
इंस्टैंट बॉलीवुड से बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया 'मैंने उस फिल्म (जब वी मेट) को बनाने के लिए बहुत मेहनत की; मैंने बहुत से लोगों से संपर्क किया।' बॉबी देओल का दावा है कि उन्होंने अष्टविनायक को फिल्म में शामिल किया। अष्टविनायक फिल्म के कलाकारों के साथ काम करना चाहते थे लेकिन निर्देशक इम्तियाज के काम नहीं करना चाहते थे। इसके बाद बॉबी देओल ने अष्टविनायक से इम्तियाज को एक मौका देने को कहा। इस तरह वे 'जब वी मेट' में साथ काम करने के लिए राजी हुए।
कन्नप्पा अभिनेता ने दक्षिण के स्टार्स को दी सलाह, बोले- हिंदी पट्टी के दर्शकों का इस बात के लिए मानें एहसान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bobby Deol talk to kareena kapoor and director imtiaz ali even he thrown out from the jab we met
बॉबी देओल ने निभाया था एनिमल में अबरार का किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल ने करीना कपूर से किया संपर्क
बॉबी देओल ने ही सबसे पहले 'जब वी मेट' के लिए करीना कपूर खान से संपर्क किया था। करीना ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। प्रीति जिंटा से भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया।
Lokesh Kanagaraj: निर्देशक लोकेश ने तमिल एक्टर को बचाया, इलाज के दौरान डॉक्टर ने दी ये सलाह
विज्ञापन

बॉबी देओल को किया गया फिल्म से बाहर
इन सबके बाद बॉबी देओल को इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया। करीना कपूर ने बॉबी देओल को ना कह दिया था लेकिन वह शाहिद कपूर, इम्तियाज अली और अष्टिविनायक के साथ काम के लिए राजी हो गईं। बॉबी देओल के मुताबिक वह उस वक्त बहुत परेशान हो गए थे। बॉबी देओल ने इम्तियाज का बचाव करते हुए कहा, 'अब जब 'जब वी मेट 2' बनेगी तो क्या बॉबी पर विचार किया जा सकता है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed