{"_id":"6749992480a7fcf16b0ef3d9","slug":"bollywood-actress-priyanka-chopra-mother-talk-about-sending-priyanka-chopra-to-boarding-school-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: जब सात साल की प्रियंका को मां ने भेजा बोर्डिंग स्कूल, अब अफसोस और गर्व महसूस करती हैं मधु","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: जब सात साल की प्रियंका को मां ने भेजा बोर्डिंग स्कूल, अब अफसोस और गर्व महसूस करती हैं मधु
Fri, 29 Nov 2024 04:06 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 29 Nov 2024 04:06 PM IST
सार
Madhu Chopra on Sending Priyanka Chopra to boarding school: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अक्सर अभिनेत्री को लेकर अपना प्यार जाहिर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने सात साल की प्रियंका को बोर्डिंग स्कूल भेजने के अपने फैसले पर बात की है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अफसोस और गर्व दोनों महसूस करती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक वैश्विक स्टार हैं, जो अपने पेशेवर जीवन में काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री अपनी मां के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं। उनकी मां मधु चोपड़ा अक्सर प्रियंका को लेकर जानकारियां साझा करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के बचपन से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि उनके लिए प्रियंका को महज सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजना काफी मुश्किल रहा था।
विज्ञापन
सात साल की प्रियंका को मधु ने भेज दिया था बोर्डिंग स्कूल
अभिनेत्री को उनके माता-पिता ने महज सात साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था। अपनी संतान को खुद से दूर भेजना किसी भी माता-पिता के लिए काफी मुश्किल भरा अनुभव होता है। हाल में ही में रॉड्रिगो कैनेलस के साथ उनके समथिंग बिगर टॉक शो पॉडकास्ट पर मधु चोपड़ा ने प्रियंका को बोर्डिंग स्कूल भेजने की यादों को साझा किया है। मधु का अपनी बेटी के प्रति प्यार और समर्पण स्पष्ट था। उन्होंने व्यक्त किया कि यह निर्णय अभी भी उनके दिल को छू जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह तब एक कठोर मां थी या नहीं, लेकिन उनके लिए ये काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' को लेकर चर्चाएं हुईं तेज, अभिनेता के जन्मदिन पर आ सकता है फिल्म का पहला पोस्टर
विज्ञापन
प्रियंका के लिए बोर्डिंग स्कूल में ढलना हो गया था मुश्किल
अपनी बेटे से अलग होने के दर्द के बावजूद मधु ने इस मुश्किल फैसले को प्यार से लिया। वह हर वीकेंड प्रियंका से मिलने जाती थीं और उनके साथ कुछ समय बिताती थी। वह तब तक ऐसा करती रहीं, जब तक कि प्रियंका के लिए बोर्डिंग स्कूल के माहौल में ढलना और मुश्किल नहीं हो गया। मधु चोपड़ा ने कहा," बात यह थी कि हर शनिवार को मैं अपना काम छोड़कर ट्रेन पकड़ती और हर शनिवार को उससे मिलने आती। यह उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था, क्योंकि वह अपने बोर्डिंग स्कूल में ढल नहीं पा रही थी। शनिवार को वह मेरे आने का इंतजार करती और फिर रविवार को मैं उसके साथ रहती। इसके बाद पूरे हफ्ते टीचर मुझसे कहती रहीं कि आना बंद करो, तुम नहीं आ सकती।"
View this post on Instagram
Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने साझा की एक पोस्ट, सौतेली बेटी ईशा को नाम लिए बगैर दिया जवाब
अपने फैसले पर मधु चोपड़ा को है गर्व
अभिनेत्री की मां ने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर अफसोस और गर्व दोनों है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी न केवल उस समय उस माहौल में ढलने में सफल रहीं, ब्लकि वो अपने पेशेवर जीवन में भी काफी तरक्की हासिल की। उन्होंने कहा,"यह एक अफसोसजनक फैसला है, लेकिन प्रियंका ठीक हो गई और वह अपने पैरों पर खड़ी हो गई।" बताते चलें कि प्रियंका अपनी मां मधु के बेहद करीब हैं और मधु भी हर मुद्दे पर अपनी बेटी का साथ देती नजर आती हैं।
Shilpa Shetty Kundra: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, रेस्तरां और स्टूडियो से भी करती हैं कमाई