फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha

Tum Bin: जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल?

Mon, 13 Jul 2026 08:42 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jul 2026 08:42 AM IST
सार

25 years of Tum Bin: फिल्म 'तुम बिन' की रिलीज को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म से ना सिर्फ निर्देशक अनुभव सिन्हा ने डेब्यू किया था बल्कि फिल्म में मौजूद चारों मुख्य कलाकार भी नए थे। सिनेमाघरों में यह फिल्म तब रिलीज हुई थी जब दर्शक 'लगान' और 'गदर' जैसी फिल्मों को हाउसफुल बना रहे थे। आज इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
तुम बिन के 25 साल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 जुलाई 2001 में फिल्म 'तुम बिन' जब रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म एक दिन कल्ट रोमांटिक फिल्मों की श्रेणी में गिनी जाएगी पर गुजरते वक्त के साथ दर्शकों ने इस फिल्म की खूब कद्र की। जब यह फिल्म सिनेमाघराें में रिलीज हुई तब मल्टीस्टारर, बड़े स्टार वाली और एक्शन फिल्मों का दौर था। 
विज्ञापन

मगर दर्शकों और खासकर युवाओं के मन में कहीं न कहीं एक अच्छी रोमांटिक कहानी देखने की इच्छा दबी थी। ऐसे दौर में रिलीज हुई 'तुम बिन', जिसका ना तो कोई नामचीन निर्देशक था और ना ही मशहूर स्टार कास्ट, बस थी तो सिर्फ दिल से लिखी एक कहानी जो सबके दिल को छू गई। आज फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
प्रियांशु चैटर्जी, संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर से लेकर निर्देशक तक का डेब्यू
फिल्म 'तुम बिन' कई मायनों में खास थी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने उसी दौर में टी-सीरीज की कमान संभाली थी। बतौर निर्माता उनकी यह पहली फिल्म थी। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पहले कई वीडियो और एड फिल्में बनाई थीं, मगर फिल्म बनाने का यह उनका पहला प्रयास था।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
प्रियांशु चैटर्जी, संदली सिन्हा, राकेश बापट और हिमांशु मलिक - फोटो : imdb
चारों अभिनेताओं ने किया साथ डेब्यू
जहां किसी फिल्म को सफल करने के लिए स्टार कास्ट को प्राथमिकता दी जाती थी। फिल्म में इसके उलट चारों मुख्य किरदारों के लिए नए चहरों का चुनाव किया गया। प्रियांशु चैटर्जी (शेखर मल्होत्रा), राकेश बापट (अमर शाह), हिमांशु मलिक (अभय ज्ञान) और संदली सिन्हा (पिया) ने इस फिल्म से डेब्यू किया।
जहां राकेश बापट को एक एड में देखकर अनुभव की पत्नी ने उनकी सिफारिश की थी। वहीं प्रियांशु चैटर्जी इससे पहले कुछ एड फिल्मों में काम कर चुके थे।
विज्ञापन

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
जॉन अब्राहम, अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे जॉन अब्राहम
एक पुराने इंटरव्यू में निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया था कि फिल्म 'तुम बिन' की कास्टिंग के दौरान जॉन अब्राहम भी ऑडिशन देने आए थे। मगर फिल्म के डॉयलाग उन पर सूट नहीं कर रहे थे। ऑडिशन के बाद जब अनुभव ने अपनी टीम से पूछा कि यह कैसा रहा ? तो उन्हें जवाब मिला- 'बहुत ही बुरा'।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
प्रियांशु चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियांशु को नहीं मिली फीस
अभिनेता प्रियांशु चैटर्जी ने फिल्म 'तुम बिन' से इंड्स्ट्री में डेब्यू किया था। इसके पहले वह कई एड शूट्स और प्रिंट एड का हिस्सा रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में प्रियांशु ने बताया था कि फिल्म के इतना हिट होने के बाद भी वह आम हिट एक्टर्स की तरह पैसे नहीं कमा पाए। उन्हें इस फिल्म से पेमेंट के रूप में सिर्फ स्टाईपैंड मिला।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
भूषण कुमार, अनुभव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
थ्रिलर फिल्म बनने वाले थे मेकर्स
फिल्म 'तुम बिन' की कहानी में सस्पेंस था और रहस्य भी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में मेकर्स का आइडिया इस फिल्म को थ्रिलर बनाने का था। मगर स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए फिल्म की कहानी रोमांटिक तरीके से आगे बढ़ाई गई, जिसमें अपराध बोध को सर्वोपरी बताया गया।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
फिल्म 'तुम बिन' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
'हिट एंड रन' जैसा संवेदनशील विषय
फिल्म 'तुम बिन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। मगर उस वक्त दबी जुबान कई समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को हिट एंड रन केस को गलत ढंग से पेश करने के भी आरोप लगाए थे। 

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
लगान, तुम बिन, गदर - फोटो : सोशल मीडिया
'लगान' और 'गदर' की हवा के बीच रिलीज हुई फिल्म 
2001 में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। 15 जून को रिलीज हुईं आमिर खान की 'लगान' और दूसरी सनी देओल की 'गदर' दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही थीं। इस लहर के बीच फिल्म 'तुम बिन' भी रिलीज हुई।
यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसका ना तो बजट ज्यादा था और ना ही स्टार कास्ट। ऐसे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो स्ट्रगल किया पर गुजरते वक्त के साथ दर्शकों काे यह फिल्म भी पसंद आई।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
राकेश बापट, संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
1990 में ही लिख दिए गए थे गाने
किसी भी रोमांटिक फिल्म की ताकत उसके गानों में होती है। फिल्म 'तुम बिन' के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आए। फिल्म का संगीत निखिल और विनय ने दिया था। 1990 में शाहरुख और रवीना टंडन पर एक फिल्म बन रही थी, नाम था - 'ये लम्हें जुदाई के'। जो उस वक्त रिलीज न होकर 2004 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म के लिए लिखे गए दो गाने बाद में 'तुम बिन' में उपयोग किए गए। 'यादें तेरी यादें' गाने में कई बदलाव करके इसे 'तुम बिन' का टाइटल ट्रेक बनाया गया। वहीं 'तेरा नाम लेने की' को बदल कर 'तुम्हारे सिवा' को कंपोज किया गया।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
सिंगर के. एस. चित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर चित्रा की आवाज के लिए पहुंचे मद्रास
फिल्म 'तुम बिन' का गाना 'तुम बिन जिया जाए कैसे...' की रिकॉर्डिंग भी खास रही। इस गाने के लिए अनुभव अपने संगीतकार निखिल-विनय से साथ मद्रास पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने एवीएमजी स्टूडियो में गायिका के एस चित्रा के साथ 15 मिनट रिहर्सल की। उसके बाद दो घंटे का ब्रेक लेकर गाना रिकॉर्ड किया। तीन टेक में ही यह गाना रिकॉर्ड हो गया।

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
'कोई फरियाद' गाने का सीन और जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जगजीत सिंह और फैज अनवर से रचनात्मक मतभेद
फिल्म 'तुम बिन' का सबसे मशहूर गाना ‘कोई फरियाद’ बना। इसे दिग्गज गजल गायक जगजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने से जुड़ा विवाद कोई कानूनी या कड़वाहट भरा नहीं रहा, बल्कि इसकी मेकिंग के दौरान हुए रचनात्मक मतभेदों से जुड़ा है। 
पहले तो इसके गीतकार फैज अनवर और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच बहस हुई। फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से सटीक शेर ढूंढने की जिद में अनुभव ने फैज के लिखे करीब 81 शेर रिजेक्ट कर दिए। जिद में फैज ने भी 82वां शेर लिखा, जो आखिरकार फाइनल हुआ। 
वहीं दूसरी तरफ गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान जगजीत सिंह खुद की गायकी से नाखुश थे। पहली बार रिकॉर्डिंग करने के बाद वे करीब 10 दिनों परेशान रहे। फिर उन्होंने इस गजल को 5-6 अलग-अलग अंदाज में गाया।
 

25 years of film tum bin release unknown facts of priyanshu chatterjee with sandali sinha and anubhav sinha
तुम बिन - फोटो : X
बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'तुम बिन' का बजट मात्र 2 करोड़ से 3 करोड़ पर उस दौर में भी फिल्म ने करीब 8 करोड़ का कारोबार किया। वो भी कई बड़ी और मशहूर फिल्मों के बीच रिलीज होकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed