सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   25 years of Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Shah Rukh Khan Rani Mukerji Kajol starrer to re-release in theatres

Kuch Kuch Hota Hai: 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में दोबारा रिलीज होगी यह फिल्म, ऐसे खरीद सकते हैं टिकट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 12 Oct 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

'कुछ कुछ होता है' के 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने घोषणा की है कि दर्शक इस फिल्म को महज 25 रुपये की किफायती कीमत पर देख सकेंगे।  

25 years of Karan Johar Kuch Kuch Hota Hai Shah Rukh Khan Rani Mukerji Kajol starrer to re-release in theatres
कुछ-कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 25 साल पूरे होने वाले हैं। 16 अक्तूबर को फिल्म को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। फिल्म में इनके लव ट्रायंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने दुनिया को बताया कि प्यार दोस्ती है। आज भी दर्शक इस फिल्म को उसी उत्साह के साथ देखना पसंद करते हैं। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में बसे हैं।



25 मिनट के अंदर बिके फिल्म के टिकट
'कुछ कुछ होता है' की रिलीज को 25 साल पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने एक बार फिर से इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 'कुछ कुछ होता है' को 15 अक्तूबर 2023 को चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के सभी टिकट महज 25 मिनट के अंदर ही बिक गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

विज्ञापन


मेकर्स ने टिकट बुकिंग के लिए साझा किया लिंक

बता दें कि 'कुछ कुछ होता है' के 25 वर्ष पूरे होने के जश्न में मेकर्स ने घोषणा की है कि दर्शक इस फिल्म को महज 25 रुपये की किफायती कीमत पर देख सकेंगे। मेकर्स ने इंस्टाग्राम बायो में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एक लिंक साझा किया है। इतने वर्षों बाद भी फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक आज भी शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म को बेहद पसंद करते हैं। 


Konkona Sen Sharma: 'एक ही तक सीमित नहीं रहना है...', ओटीटी को लेकर कोंकणा सेन शर्मा का बड़ा खुलासा
 

बी प्राक रीक्रिएट करेंगे फिल्म का यह गाना

वहीं अगर आप 'कुछ कुछ होता है' को ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक यह फिल्म सभी पर उपलब्ध है। इसके अलावा टीवी पर भी यह फिल्म आए दिन देखने को मिलती है। इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने पर बी प्राक इसके फेमस गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' को रीक्रिएट करने जा रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में देखना दिलचसल्प होगा कि यह गाना पुराने वाले की तरह लोगों को पसंद आएगा या इसका नया वर्जन लोगों को निराश करेगा। 

View this post on Instagram

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

 

Tamannaah Bhatia: 'लोगों के कमेंट्स ने असहज कर दिया था', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं तमन्ना भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed