फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 books, which will be shown on silver screen

बॉलीवुड को नई दिशा देने आई हैं ये 7 खास किताबें

Thu, 23 Apr 2015 11:56 AM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
7 books, which will be shown on silver screen

इलेक्ट्रॉनिक गजट्स, टेलीविजन और सिनेमा के विस्तार के बीच किताब पैर जमाए हुए है। संयुक्त राष्ट्र ने 1995 में 23 अप्रैल को पहली बार वर्ल्ड बुक डे मनाया था। तब से हर साल यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। बॉलीवुड में मौलिक कहानियों का संकट दिख रहा है। ऐसे में आने वक्त में कुछ उपन्यासों पर फिल्म आने को हैं। पढ़िए एक खास रिपोर्ट...

विज्ञापन


मुंबई फेबल्स
पर्दे परः अनुराग कश्यप निर्देशित बॉम्बे वेलवेट
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार बॉम्बे वेलवेट इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की पुस्तक मुंबई फेबल्स पर आधारित है।

पुस्तक में आज की मुंबई का इतिहास है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने इसी पुस्तक के आधार पर फिल्म में 1960-70 के दशक की मुंबई रची है, जिसमें बॉक्सर जॉनी बलराज, जैज सिंगर रोजी समेत कई आपराधिक किरदारों को रचा है। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा केके मेनन, करन जौहर, सिद्धार्थ बसु समेत रवीना टंडन फिल्म के अहम किरदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


इस पर तिग्मांशु और अनुराग कश्यप लगे हुए हैं

7 books, which will be shown on silver screen

मैडम एक्स
पर्दे परः तिग्मांशु लिख रहे, अनुराग कश्यप डायरेक्ट करेंगे
तिग्मांशु धूलिया इन दिनों पत्रकार आशु पटेल के क्राइम नॉवेल मैडम एक्स की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। एक छोटे शहर से मुंबई आने वाली एक लड़की के बहाने इसमें अंडरवर्ल्ड की तफ्तीश है। मुंबई में लड़की रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। फिर मॉडल, कॉल गर्ल से होते हुए बी-ग्रेड फिल्मों की हीरोइन बनती है। अंततः अंडरवर्ल्ड के आदमी से उसे प्यार होता है। तब लड़की खुद अपराध की दुनिया में उतरती है। हुमा कुरैशी मैडम एक्स बनेंगी।

बैटल ऑफ बिट्टोरा
पर्दे परः शशांक घोष द्वारा निर्देशित
बैटल ऑफ बिट्टोरा एक राजनीतिक थ्रिलर है। पिछले साल आई फिल्म खूबसूरत की पूरी टीम लेखक अनुजा चौहान द्वारा लिखे इस उपन्यास के साथ पर्दे पर लौटने को तैयार है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सोनम कपूर की जोड़ी इसमें नजर आएगी। सोनम मुंबई में एक एनिमेशन आर्टिस्ट बनी दिखेंगी। परंतु उनकी जिंदगी में अचानक तब तूफान खड़ा होगा जब उनकी दबंग दादी मां आदेश देंगी कि अपने पुरखों के शहर बिट्टोरा से लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हो जाएं।

चेतन भगत की किताबों ने किया है कमाल

7 books, which will be shown on silver screen

हाफ गर्लफ्रेंड
पर्दे परः मोहित सूरी इसी नाम से फिल्म बना रहे हैं
फिल्म वालों के लिए चेतन भगत अंग्रेजी के गुलशन नंदा हो गए हैं, जिनके हर उपन्यास पर निर्माता-निर्देशक की नजर रहती है। ताजा नॉवेल में भगत ने बिहारी लड़के महादेव की कहानी कही है, जिसे दिल्ली की अंग्रेजी दां लड़की रिया से मोहब्बत हो जाती है। रिया को नहीं लगता कि महादेव के साथ दोस्ती या प्यार चल सकता है क्योंकि दोनों की सामाजिक पृष्ठभूमि बहुत अलग है। अतः वह महादेव के दबाव पर उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बनने को तैयार हो जाती है। मगर आगे क्या...?

रिवॉल्यूशन 2020
पर्दे परः इसी नाम से यूटीवी फिल्म निर्माण कर रहा है
चेतन भगत का यह एक और बेस्टसेलर उपन्यास है। भ्रष्टाचार और युवा प्रेम कहानी के सूत्रों को लेकर इसे बुना गया है। नायक गोपाल अपने बचपन की दोस्त आरती और एक अन्य मित्र राघव के साथ कहानी में आगे बढ़ता है। गोपाल के रोल में अर्जुन कपूर के होने की बात चली थी, परंतु बाद में उनकी जगह राजकुमार राव आ गए। अब वह भी नहीं हैं। आरती और राघव के किरदारों के लिए भी एक्टरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

कराची, यू आर किलिंग मी

7 books, which will be shown on silver screen

पर्दे परः विक्रम मल्होत्रा बना रहे हैं
पाकिस्तानी के परंपरावादी समाज पर तंज करते हुए वहां की पत्रकार सबा इम्तियाज ने यह उपन्यास लिखा है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो तीस के करीब है, शराब, सिगरेट पीती है। उसे समाज के दोहरे मापदंड पसंद नहीं। पाक की इस कहानी को विक्रम दिल्ली के परिप्रेक्ष में कह रहे हैं। कराची की तरह ऐतिहासिक दिल्ली भी एक तरफ जहां बहुत मॉडर्न है, वहीं अपने पुराने रिवाजों और रहन-सहन का अंदाज बदलने को तैयार नहीं दिखती। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्ट की स्टेज में है।

द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा
पर्दे परः करन जौहर बनाना चाहते हैं शुद्धि
उपन्यासकार अमिष त्रिपाठी के द्वारा लिखी गई शिवा ट्रिलॉजी का यह पहला उपन्यास है। कहानी मेलुहा नाम की काल्पनिक जगह पर तिब्बति जनजाति के संग शिव के आने के साथ शुरू होती है। यहां कैसे शिव समाज के नव निर्माण में हस्तक्षेप करते हैं और कैसे उन्हें विरोध तथा खतरों का सामना करना पड़ता है। किताब आज के दौर में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में शामिल है। यह कहानी पर्दे पर आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed