आमिर खान ने 'पीके' को लेकर किए खुलासे, क्यों पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे राजकुमार हिरानी; बोले- 'कुछ चीजें...'
Aamir Khan On Rajkumar Hirani PK: आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह और निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी 2014 की सुपरहिट फिल्म पीके से पूरी तरह खुश नहीं थे। जानिए क्या रही वजह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान ने हाल ही में बताया कि उनकी फिल्म 'पीके' की मूल पटकथा अलग थी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि राजकुमार हिरानी इससे संतुष्ट नहीं थे। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
आमिर खान का खुलासा
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, आमिर खान ने कहा, ''पीके' बहुत सफल रही, लेकिन राजू (राजकुमार हिरानी) और मैं दोनों ही इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। हमने बदलाव किए क्योंकि 'ओएमजी' से कुछ समानताएं थीं। कहानी में एक एलियन था, जो इसे अलग बनाती थी, लेकिन फिर भी कुछ चीजें मिलती-जुलती थीं।' उन्होंने आगे कहा कि रिलीज से पहले दोनों ने बात की कि वे फिल्म से पूरी तरह खुश नहीं हैं, लेकिन यह उनका सबसे अच्छा प्रयास था।
'पीके' के बारे में
- निर्देशक- राजकुमार हिरानी
- मुख्य कलाकार- आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत (दिवंगत), बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला, संजय दत्त
फिल्म 'पीके' रिलीज के समय सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बनी थी। तीन साल बाद 'बाहुबली 2' और 'दंगल' ने इसका रिकॉर्ड तोड़ा।
राजकुमार हिरानी और आमिर खान दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर साथ काम करने वाले थे, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण यह प्रोजेक्ट अभी रुका हुआ है। आमिर खान को आखिरी फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान खान और वीर दास भी थे। बहरहाल, आमिर अपने प्रोडक्शन 'एक दिन' पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: सलीम खान को लीलावती अस्पताल देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी दिखे साथ...