सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: जन्मदिन से पहले आमिर खान का बड़ा एलान, महाभारत पर बना रहे फिल्म, तैयारी हो गई शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

Aamir Khan Confirms Movie On Mahabharat: आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उससे पहले उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। वे महाभारत पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan planning a film on Mahabharat actor confirms starting work on it and writing process begun
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता ब्रेक पर हैं। बतौर प्रोड्यूसर वे काम कर रहे हैं। उनके फैंस परदे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में आमिर खान ने कोई अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, अपने 60वें जन्मदिन से पहले उन्होंने एक बड़ा एलान जरूर किया है। वे महाभारत पर आधारित फिल्म बनाएंगे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है। 

Trending Videos
Aamir Khan planning a film on Mahabharat actor confirms starting work on it and writing process begun
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

शुरू कर दी तैयारी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की काफी वक्त से महाभारत पर एक फिल्म बनाने की इच्छा है। यह उनका सपना रहा है। अब वे इसे हकीकत का रूप देने जा रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग पर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाने के बारे में बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan planning a film on Mahabharat actor confirms starting work on it and writing process begun
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

फिल्म के लिए बना रहे टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में आमिर खान ने पुष्टि की कि वे इसके लिए एक टीम बना रहे हैं। आज गुरुवार को अपने जन्मदिन से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा,  'हम अभी लेखन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। एक टीम बना रहे हैं। फिलहाल हम चीजों को तैयार कर रहे हैं, फिर देखते हैं कि आगे की चीजें कैसे होती हैं'।

Aamir Khan planning a film on Mahabharat actor confirms starting work on it and writing process begun
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बोले- महाभारत पर फिल्म बनाना यज्ञ करने जैसा
आमिर खान ने पहले Galatta Plus को इस बारे में बताया था कि वह फिल्म बनाने से थोड़ा डरे हुए थे। उन्होंने कहा, 'जब आप महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं, तो आप सिर्फ एक फिल्म नहीं बना रहे हैं। आप एक यज्ञ कर रहे हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इससे बढ़कर है। यही वजह है कि में अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं इस पर काम करने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी, लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Bhagyashree: ‘मैंने प्यार किया’ की सुमन का हुआ एक्सीडेंट, माथे पर चोट देख घबराए फैंस; तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Aamir Khan planning a film on Mahabharat actor confirms starting work on it and writing process begun
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

बतौर अभिनेता आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी। बॉक्स ऑफिस पर यह सफल साबित नहीं रही। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने बीते वर्ष फिल्म 'लापता लेडीज' बनाई। सिनेमाघरों में तो फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर इसने तहलका मचा दिया।



यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मीडिया से बेटी राहा की फोटो न लेने के लिए की विनती, बोलीं- कहीं कोई राहा को...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed