आलिया भट्ट अकसर ही मीडिया, अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पलों, मौकों को साझा करती हैं। अपनी खुशियां उनके साथ बांटती हैं। अपने जन्मदिन से दो दिन पहले ही आलिया भट्ट ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वह मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाती हुई दिखीं। इस मौके पर रणबीर और आलिया के बीच कुछ प्यार भरे, खूबसूरत पल भी देखने को मिले, जिन्हें नेटिजन्स ने काफी पसंद किया।
Alia Bhatt:आलिया भट्ट ने मनाया अपना प्री-बर्थ डे सेलिब्रेशन, प्यार लुटाते दिखे पति रणबीर कपूर
आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें आलिया भट्ट अपना जन्मदिन पहले ही मनाती हुई नजर आईं। आलिया के जन्मदिन के इस जश्न में रणबीर कपूर भी शामिल दिखे। आलिया ने अपना जन्मदिन रणबीर और मीडिया के साथ मिलकर मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर संग काटा केक
आलिया भट्ट ने सबसे पहले अपने जन्मदिन का केक काटा। केट काटते हुए रणबीर कपूर उनके साथ मौजूद थे। रणबीर कपूर ने आलिया का प्यार से माथा चुम लिया। रणबीर के ऐसा करने पर आलिया मुस्कुरा दी। वह इस मौके पर काफी खुश दिखीं।
आलिया भट्ट के जन्मिदन मानने के जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, उन्हीं में रणबीर कपूर मस्ती करते हुए भी दिखे। वह आलिया की नाक पर केक लगा रहे हैं। आलिया उन्हें ऐसा करने से रोक रही हैं। दोनों की यह प्यार भरी नोक-झोंक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक को खूब पसंद आई।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर प्यार, अभिनेत्री का जन्मदिन का जश्न देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी खुश नजर आए। कई यूजर्स ने आलिया भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी को भी सबसे अच्छा बताया। इन्हें बॉलीवुड का आइडल कपल माना।
ये खबर भी पढ़ें: Brahmastra 2: "यह निश्चित रूप से बनेगी", रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल पर दे डाला बड़ा अपडेट
आलिया भट्ट के जन्मदिन से इतर उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वह फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने की संभावना है। रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं।