हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता जॉन अब्राहम एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' जल्द ही (14 मार्च को) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जॉन एक भारतीय राजनायिक की भूमिका में नजर आएंगे। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। सवाल यह है कि क्या 'द डिप्लोमैट' जॉन की अब तक की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामल हो पाएगी? लेकिन इससे पहले आइए जॉन की उन पांच फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
John Abraham Movies: जॉन अब्राहम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, क्या 'द डिप्लोमैट' दिखा पाएगी कमाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:22 PM IST
सार
John Abraham Movies: जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन