Junaid Khan-Sai Pallavi: सामने आया जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म का नाम, 17 साल बाद कजिन के साथ काम करेंगे आमिर
Aamir Khan Film Mere Raho: आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म 'मेरे रहो' की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी नजर आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म 'मेरे रहो' 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म निर्माण आमिर खान और मंसूर खान मिलकर कर रहे हैं।
AAMIR KHAN - MANSOOR KHAN REUNITE: SAI PALLAVI - JUNAID KHAN STARRER GETS NEW TITLE + NEW RELEASE DATE... #MereRaho is the new title of the film starring #SaiPallavi and #JunaidKhan... Also, the film is now slated for release on 12 Dec 2025.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2025
Directed by #SunilPandey and produced… pic.twitter.com/rWNtkUTNDd
फिल्म 'मेरे रहो' आमिर और मंसूर की 17 साल बाद एक साथ वापसी है, जो पहले 'जाने तू या जाने ना' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' 2008 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया है। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत मंसूर खान और आमिर खान ने मिलकर किया था। इस फिल्म में इमरान खान, जेनेलिया डिसूजा, प्रतीक बब्बर, मंजरी फडनीस और अयाज खान मुख्य भूमिका में नजर आए।
फिल्म 'मेरे रहो' जुनैद खान की तीसरी फिल्म और दूसरी थिएटर रिलीज है। उनकी पहली फिल्म 'महाराज' को ओटीटी पर सराहना मिली, लेकिन 'लवयापा' को कम प्रतिक्रिया मिली। वहीं साई पल्लवी नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' से जुड़े दिलजीत दोसांझ, शेयर किया वीडियो....