फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Productions Shares New Poster Of Ek Din Starring Junaid Khan And Sai Pallavi

वैलेंटाइन डे पर सामने आया ‘एक दिन’ का नया पोस्टर, इस प्यारे अंदाज में दिखे जुनैद खान और साई पल्लवी

Sat, 14 Feb 2026 02:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 14 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

Ek Din New Poster: जुनैद  खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ का नया पोस्टर आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सामने आया है। यहां देखिए पोस्टर में किस अंदाज में दिखे दोनों सितारे…

विज्ञापन
Aamir Khan Productions Shares New Poster Of Ek Din Starring Junaid Khan And Sai Pallavi
साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

विस्तार

वैलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ का नया पोस्टर साझा किया है। इस फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। पोस्टर में दोनों स्टार नजर आ रहे हैं। जानते हैं पोस्टर में क्या है खास…

विज्ञापन

इस अंदाज में दिखे दोनों स्टार्स
आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से ‘एक दिन’ का नया पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों किसी ग्रॉसरी शॉप में बैठे नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी के हाथ में एक कप केक है, जिस पर एक कैंडल भी लगी हुई है। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं। यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल फिल्म में दोनों की लव स्टोरी की एक प्यारी सी झलक दिखाता है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘बस एक दिन ही काफी है।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लौटी आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित ‘एक दिन’ को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और मंसूर खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘जाने तू या जाने ना’ के बाद आमिर खान और मंसूर खान की ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर वापस लौट रही है। इन्होंने साथ मिलकर कई फिल्मों का निर्माण किया है। जिनमें 'कयामत से कयामत तक', 'जो जीता वही सिकंदर', 'अकेले हम अकेले तुम' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः गुलजार ने सिखाई ‘पहली मोहब्बत’, जावेद ने प्रेमिका को बताया शायर का ख्वाब; इरशाद को ‘इश्क’ में दिखा ‘रिस्क’

1 मई को रिलीज होगी ‘एक दिन’
फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है। इसमें जुनैद खान का वो प्यारा सा अनाड़ीपन और शर्मीला अंदाज नजर आया था। जबकि साई पल्लवी का किरदार एकदम शांत दिखा था। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed