फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Shared Video Of Sitaare Zameen Par Screening Bollywood Stars Gave Review For Film

Sitaare Zameen Par: आमिर की फिल्म देख रो पड़े जावेद अख्तर, जूही से लेकर आशुतोष राणा तक इन कलाकारों ने की तारीफ

Fri, 20 Jun 2025 06:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Jun 2025 06:44 PM IST
सार

आज यानी शुक्रवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो चुकी है। गुरुवार को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई जिसमें सलमान, शाहरुख खान से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं। हाल ही में आमिर खान की तरफ से स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इसमें कई सेलेब्स फिल्म को लेकर अपना रिव्यू देते नजर आए। 

विज्ञापन
Aamir Khan Shared Video Of Sitaare Zameen Par Screening Bollywood Stars Gave Review For Film
आमिर खान की फिल्म को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया अपना रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

गुरुवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सितारों के अलावा उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस स्क्रीनिंग से जुड़ा एक वीडियो आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में स्क्रीनिंग के यादगार पल कैद हैं। साथ ही कई स्टार्स आमिर की फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


स्टार्स की आंखों में आंसू-होंठों पर मुस्कान 
जावेद अख्तर, जूही चावला, हिमेश रेशमिया, माेना सिंह, आशुतोष राणा, आशुतोष गोवारिकर, जैकी श्रॉफ और वरुण ग्रोवर जैसे कई नामी सेलेब्स फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर नजर आए। जावेद अख्तर बोले, ‘कमाल की फिल्म है, मेरी आंखों में अभी तक आंसू है।’ जूही बोलीं, ‘आमिर बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई।’ आशुतोष राणा भी फिल्म की तारीफ करते नजर आए। वहीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने कहा, ‘आपके दिल में जितना प्यार है, उतना इस फिल्म का दीजिए।’ आमिर की ही फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के चाइल्ड आर्टिस्ट रहे दर्शील सफारी भी स्क्रीनिंग पर आए, वह बोले, ‘फिल्म देखकर मेरे गाल दुख रहे हैं।’ 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


शाहरुख-सलमान से मिलकर खुश हुए फिल्म के एक्टर्स
आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग पर सलमान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इन दोनों सुपरस्टार्स को देखकर ‘सितारे जमीन पर’ के स्पेशल चाइल्ड और एक्टर्स काफी खुश दिखे। बच्चों ने शाहरुख और सलमान खान के साथ खूब तस्वीरें लीं। आमिर खान भी यह सब देखकर काफी खुश थे। 

ये खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Review: सिनेमा को सराहने की मेधा है तो जरूर देखें ये फिल्म, मकसद सिर्फ एंटरटेनमेंट न हो 

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान एक कोच के रोल में नजर आ रहे हैं, जो स्पेशल चाइल्ड की एक बॉस्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते हैं। इस फिल्म को आर.एस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। बताते चलें कि आमिर की यह मूवी स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन(2018)’ का रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed