फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan With Gauri Spratt Attended Indian film Festival of Melbourne 2025

Aamir Khan: IFFM इवेंट में गर्लफ्रेंड गौरी के साथ नजर आए आमिर, हाथों में हाथ डाले वीडियो वायरल

Thu, 14 Aug 2025 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 14 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

इन दिनों आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आम और खास मौकों पर नजर आते हैं। हाल ही में वह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 इवेंट में गौरी स्प्रैट के साथ दिखे। इवेंट में शामिल होने का वीडियो भी वायरल है। 

विज्ञापन
Aamir Khan With Gauri Spratt Attended Indian film Festival of Melbourne 2025
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन आमिर खान भी नजर आए। वह गर्लफ्रेंड गौरी के साथ पहुंचे हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आगाज शानदार तरीके से हुआ। इस इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान, कॉमेडियन और एक्टर वीर दास, एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, जयदीप अहलावत, डायरेक्टर शूजित सरकार, अश्विनी अय्यर तिवारी, डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना , सिंगर लिसा मिश्रा और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आमिर बोले- यह फेस्टिवल कल्चर को जोड़ता है
आमिर खान ने फिल्म फेस्टिवल को लेकर कहा, ‘मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह सिनेमा का एक बेहतरीन मंच है जो लोगों और कल्चर को जोड़ता है। मुझे यकीन है कि इस फेस्टिवल में शामिल होने वाले सभी फिल्में और फिल्मकार एक शानदार अनुभव लेकर जाएंगे।’ 

डायरेक्टर मीतू भौमिक ने फिल्म फेस्टिवल को लेकर जाहिर की खुशी 
मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पर डायरेक्टर मीतू भौमिक लांगे ने भी खुशी जाहिर की। वह कहते हैं, ‘हर साल IFFM बेहतरीन कहानियों, प्रतिभा और सिनेमा के जुनून को एक मंच पर लाता है।हमें गर्व है कि हम आमिर खान जैसे दिग्गज, शूजित सरकार और अश्विनी अय्यर तिवारी जैसी कहानीकार, और ऐसे कलाकारों की मेजबानी कर रहे हैं, जिनका अभिनय दुनियाभर के दर्शकों के दिलों को छू जाता है। इस साल का कार्यक्रम, जिसकी शुरुआत बख्शो बॉन्डी के साथ हो रही है। वह क्रिएटिविटी की बेहतरीन मिसाल हैं। फिल्म फेस्टिवल में इतने शानदार मेहमानों की मौजूदगी इसे एक कल्चर फेस्टिवल भी बनाती है। साथ ही इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में मजबूती भी आएगी।’ IFFM के 16वें एडिशन में हर साल की तरह इस बार भी तिरंगा फहराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed