सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aashiqui actress Anu Aggarwal talks about her Horrific Accident in 1999 says Nobody Thought I Would Stand Up

Anu Aggarwal: 'किसी ने नहीं सोचा कि मैं खड़ी हो पाऊंगी', भयानक हादसे को याद कर बोलीं 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Nov 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अनु अग्रवाल ने 1999 में हुए अपने भयानक हादसे के बारे में बात करते हुए कहा कि जब वे कोमा में थीं तो उनके जिंदा रहने की भी संभावना बेहद कम थी।

Aashiqui actress Anu Aggarwal talks about her Horrific Accident in 1999 says Nobody Thought I Would Stand Up
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 1990 में महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू किया और रातोंरात मशहूर हो गईं। हालांकि, उनका स्टारडम ज्यादा दिन तक बरकरार नहीं रह पाया। 1999 में उन्हें एक भयानक दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया। दरअसल, एक बरसाती सुबह में उनकी कार तीन बार पलट गई और मुंबई के चौपाटी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे अनु अग्रवाल 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अब अभिनेत्री ने अपने जीवन के उस भयानक दौर के बारे में बात की है।

Trending Videos


अनु ने साझा किया दुर्घटना का दर्द
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अनु अग्रवाल ने खुलासा किया कि जब वे कोमा में थीं तो उस दौरान सवाल सिर्फ उनके ठीक होने का नहीं था, बल्कि यह भी था कि क्या वह जीवित रहेंगी। अगर, वे जीवित भी रहीं तो उन पर पैरालिसिस की संभावना मंडरा रही थी। अभिनेत्री ने कहा कि लगभग एक महीने के बाद होश में आने के बाद उन्होंने खुद को बिस्तर पर पड़ा पाया, आधा शरीर लकवाग्रस्त था और वे गंभीर आघात से जूझ रही थीं। निराशाजनक भविष्यवाणियों के बावजूद, उन्होंने उम्मीदों को हथियार बनाते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

KWK 8: 'कॉफी विद करण 8' के अगले मेहमान बनेंगे विक्की कौशल, निर्माता ने कहा- यह एक तरह का रीयूनियन है

अनु ने किया आध्यात्मिकता का पालन
अनु अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के बाद आध्यात्मिकता का पालन किया। 2001 में उन्होंने त्याग का विकल्प चुनते हुए और अपना सिर मुंडवाकर संन्यास ले लिया। हाथ में एक बैग लेकर विनम्रतापूर्वक रहते हुए अनु ने मन और मानव मनोविज्ञान के अध्ययन में गहराई से प्रवेश किया। 2006 में जब अनु अग्रवाल मुंबई लौटीं और लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया तो वे अपने घर के बाहर खड़े मीडिया वालों का नम्रता से स्वागत करती थीं।
Ayushmann Khurrana: 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' का फाइनल देखने अहमदाबाद जाएंगे आयुष्मान, अभिनेता में दिखा उत्साह

वायरल तस्वीरें देख हैरान थीं अनु
अनु अग्रवाल ने आगे कहा कि दुर्घटना के बाद मैं लिपस्टिक लगाना भी भूल गई थी। जल्द ही लोगों ने मेरी पहले और बाद की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया। मेरी नो-मेकअप लुक वाली तस्वीरें वायरल हो गईं। मैं अपने आस-पास इतना कुछ होता देखकर बहुत हैरान थी। बता दें कि अनु अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, जहां वह अक्सर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को प्रेरित करती रहती हैं। वह अब एक योग स्कूल भी चलाती हैं।
ODI World Cup 2023: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ चर्चा में रहा इन क्रिकेटरों का इश्क! मगर अधूरी रह गई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed