मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की ही दोस्ती थी, जो कि शुरू से अंत तक घर में बनी रही। पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का साथ देखने को मिला, लेकिन उनके बीच टीचर और स्टूडेंट वाला बॉन्ड ज्यादा था। खैर। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के एक दिन पहले ही अभिषेक मल्हान को डेंगू हो गया। जिस कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। शो तो वह जीत नहीं सके लेकिन लाखों हिंदुस्तान को अपना कायल जरूर कर दिया। अब उनसे मिलने के लिए मनीषा रानी हॉस्पिटल पहुंचीं।
Abhishek-Manisha: अभिषेक मल्हान से मिलने अस्पताल पहुंचीं मनीषा रानी, सिद्धिविनायक में चढ़ाई चुनरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक मल्हान ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह बिग बॉस का फिनाले होने के बाद सीधे अपने मम्मी-पापा के साथ अस्पताल आ गए थे। क्योंकि उन्हें डॉक्टर्स ने डेडलाइन दी थी। साथ ही उन्होंने एल्विश यादव को जीत की बधाई भी दी थी। और मीडिया पर्सन्स से माफी भी मांगी थी। कहा था कि जब वह ठीक हो जाएंगे, तो सबसे अच्छे से बात करेंगे।
मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने पापा के साथ अस्पताल पहुंची हैं। वहां वह अभिषेक मल्हान से गले मिलीं। उनका हालचाल लिया। इसके बाद उनके पापा के पैर छुए और फिर उन्हें भी गले लगाया। साथ ही कैप्शन लिख, 'हीरो ऑफ बिग बॉस ओटीटी सीजन 2। ओए। तूने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती हो। लेकिन तूने पूरे इंडिया का दिल जीता है। और मेरे लिए तो तू हमेशा से ही विनर रहा है। और बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया। उसमें से खास तेरे जैसा दोस्त मिला मुझे। अगर इस सीजन में तू नहीं होता तो मेरी जर्नी बहुत मुश्किल होती। शायद। और उम्मीद है कि हमारी दोस्ती हमेशा ऐसे ही रहेगी।'
वहीं, जब मनीषा रानी सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए गई थीं। तो वहां उन्होंने अभिषेक के नाम की भी चुनरी चढ़ाई थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। वहां, उन्होंने बताया था कि वह फुकरा के नाम की चुनरी चढ़ाना चाहती हैं। इसके बाद जब वह बाहर आईं तो पपाराजी से उन्होंने बात की थी।
Jinki parvarish pe sawal uthaaye gye the , unhi ki parvarish hi unki taqat hai ❣️
यह भी पढ़ें: विजय ने सामंथा को बताया 'इंस्पिरेशन', अभिनेत्री के स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष का किया खुलासा
The way they always respect elders , meet everyone whole heartedly 🤗
Waiting for Nish n di to meet Mani. Their meet up will be a crazy one 😂#Abhisha #AbhishekMalhan #ManishaRani pic.twitter.com/ZktsBaYrvO
एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अभिषेक से मिलकर ही आ रही हैं। वह ठीक है और एक-दो दिन में डिस्चार्ज भी हो जाएगा। इनके अलावा अभिषेक से मिलने के लिए प्रिंस नरूला भी गए। उन्होंने अभिषेक मल्हान के साथ फोटो भी पोस्ट की थी, जो कि वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: 90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन, शराब की लत ने करियर तबाह किया, कैंसर से कैसी जीती लड़ाई