{"_id":"5e9b06808ebc3e7689730971","slug":"actor-ajaz-khan-has-been-arrested-case-registered-against-him-at-khar-police-station-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने किया एजाज खान को गिरफ्तार, मानहानि और अभद्र टिप्पणी के लगे आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई पुलिस ने किया एजाज खान को गिरफ्तार, मानहानि और अभद्र टिप्पणी के लगे आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एजाज के खिलाफ मानहानि और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एजाज खान की गिरफ्तारी हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक वीडियो की वजह से हुई है।
Mumbai: Actor Ajaz Khan has been arrested & case registered against him at Khar Police Station on charges of defamation, hate speech & violation of prohibitory orders. pic.twitter.com/1glDd9y4Q0
याद दिला दें कि हाल ही में एजाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया था। वहीं सोशल मीडिया पर इसके बाद एजाज खान को अरेस्ट करने के लिए हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा था। ऐसे में आज पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
बता दें कि एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा था, 'यदि एक चींटी मर जाती है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है, अगर एक हाथी मर जाता है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है। अगर दिल्ली में भूकंप आता है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है, यानी कोई भी घटना के लिए मुसलमान जिम्मेदार होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस साजिश के लिए कौन जिम्मेदार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
इसके बाद वीडियो में एजाज खान ने इन सबका जिम्मेदार एक राजनीतिक पार्टी को बताया। वहीं एजाज ने वीडियो में कहा कि कोरोना से ध्यान हटाने के लिए इस पूरे मामले में सांप्रदायिकता जोड़ी जा रही है। अपने इस वीडियो में एजाज ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'ऐसे लोग जो देश में ऐसा कर रहे हैं, उन सब को कोरोना हो जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
रिपोर्ट के मुताबिक खार पुलिस ने एजाज खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 117 और 121 के तहत आरोप लगाए हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एजाज खान की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी एजाज खान हेट स्पीच और मॉडल संग मारपीट के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।