फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फालतू' के एक्टर ने फिल्मों में एक्टिंग को छोड़ बॉलीवुड में इस काम पर डाला हाथ

Wed, 08 May 2019 12:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 08 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
actor jackky bhagnani become now film producer
jackky_bhagnani

हिंदी सिनेमा में कभी प्रोड्यूसर नंबर वन के नाम से मशहूर रहे फिल्म निर्माता वाशू भगनानी के बेटे जैकी ने आखिरकार एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। अब वह अपने पिता की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट बतौर फुल टाइम प्रोड्यूसर संभालने जा रहे हैं। सैफ अली खान की चर्चित फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग के दौरान जैकी ही शूटिंग का सारा इंतजाम संभालेंगे। फिल्म में सैफ अली खान के साथ पूजा बेदी की बेटी अलाया और मशहूर अभिनेत्री तब्बू भी हैं।



 

actor jackky bhagnani become now film producer
Jackky Bhagnani - फोटो : social media

बतौर एक्टर लगातार सात फ्लॉप फिल्में देने के बाद जैकी भगनानी के बारे में हाल ही में खबर आई कि वह तमिल फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। मोहिनी नाम की इस फिल्म से जैकी को साउथ में किस्मत संवरने की उम्मीद है, हालांकि इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। जैकी के पिता वाशू भगनानी मुंबई के बड़े बिल्डर हैं और अपनी मजबूत सियासी जमीन पर तमाम ऊंची-ऊंची इमारतें भी खड़ी कर चुके हैं। 

 

actor jackky bhagnani become now film producer
Jackky Bhagnani

अपने बेटे जैकी को वाशू ने फिल्म सरबजीत से प्रोडक्शन के काम में लगाया था। पिछले तीन साल से जैकी फिल्म प्रोडक्शन के सारे पहलू सीख रहे हैं। दिल जंगली और वेलकम टू न्यूयॉर्क में भी जैकी ने काफी कुछ सीखा। अब फिल्म जवानी जानेमन से जैकी भगनानी फुल टाइम प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं। उनके पिता की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट भी अब जैकी के नाम से ही जानी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor jackky bhagnani become now film producer
जैकी भगनानी - फोटो : ANI

फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। सैफ अली खान और तब्बू 20 साल बाद इस फिल्म में एक साथ काम करेंगे। दोनों को आखिरी बार परदे पर एक साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed