Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक के साथ शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। इस दौरान उनका अजीबो-गरीबो लुक खूब चर्चा में रहा, जिसके बाद भारत में मौजूद अभिनेत्री के फैंस भी उनके इस लुक से हैरान होते रहे। ऐसे में अभिनेत्री अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका पति निक जोनास संग पहुंची थीं।
रेप केस में गिरफ्तार एक्टर के क्या बोले वकील और समीरा रेड्डी के ताजा खुलासे सहित ये हैं बड़ी खबरें
टीवी एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पर चल रहा रेप केस का मामला गहराता जा रहा है। अब इस मामले पर एक्टर के वकील का बयान आया है। बयान में वकील ने साफ तौर पर अभिनेता पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। इसके लिए उन्होंने मीडिया में भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया 'अभिनेता पर लगे आरोप सरासर झूठें हैं और अब हम अभिनेता की छवि पर लगे दाग को मिटाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं और जल्द ही उस शख्स को भी सामने लाया जाएगा जिसने ऐसा किया है।' वकील ने आगे बताया 'अभिनेता और महिला की चैट के जरिए अक्सर बात हुआ करती थी, बाद में कई चीजों के लिए महिला ने अभिनेता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, महिला ने अभिनेता से पैसे ऐंठने के लिए पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी कई बार दी, लेकिन जब अभिनेता ने पैसें देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।'
पढ़ें- रेप केस में फंसे टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के वकील का बयान, महिला पर किया बड़ा खुलासा
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में समीरा ने बताया 'लाइमलाइट से दूर होने के बाद बॉलीवुड में मौजूद मेरे किसी भी दोस्त ने मुझे याद तक नहीं किया और ना किसी ने बात की, हर कोई बिछड़ चुका है, अब मेरे आसपास कोई भी नहीं है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री है ही ऐसी और अब मैं भी ऐसा मानती हूं कि मुझे भी उन लोगों से दूर हो जाना चाहिए, मैं खुद से डरी हुई थी लेकिन किसी ने मुझसे यह नहीं पूछा था कि मेरे साथ क्या हुआ और मैंने क्यों बॉलीवुड से किनारा कर लिया।'
पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं समीरा रेड्डी का छलका दर्द, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को लेकर किया खुलासा
नंबर रेस से हमेशा दूर रहने वाले सदाबहार अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस बार मैदान ना छोड़ने का फैसला लिया है। मुंबई में ये खबर तेजी से फैली कि कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज तारीख खिसकर 'सुपर 30' के दिन आ जाने के बाद ऋतिक की फिल्म अब अगस्त में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुताबिक ऐसा नहीं है। फिल्म सुपर 30 अपनी तय तारीख 26 जुलाई को ही रिलीज होगी।
पढ़ें- ऋतिक को मिला रिलायंस का साथ, 26 जुलाई को ही रिलीज होगी सुपर 30
हाल ही में कटरीना कैफ अभिनेता अरबाज खान के चैट शो पिंच में नजर आईं। इस दौरान अरबाज ने कटरीना से उनके शादी प्लान को लेकर सवाल पूछे थे। अरबाज ने कटरीना से पूछा कि उनके साथ की लगभग सभी अभिनेत्रियां शादी कर रही हैं तो वह कब करेंगी? इस बात का अभिनेत्री ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा 'कोई अंदाजा नहीं है, मैं हर दिन अलग तरह से जीती हूं, जिंदगी पूरी तरह अप्रत्याशित है, हमें नहीं पता होता कि कब क्या हो जाएगा।' इसके बाद अरबाज ने ये भी पूछ लिया कि क्या वह भविष्य में सेटल होकर शादी करेंगी? इस पर कटरीना ने कहा कि 'बतौर इंसान मुझे शादी में यकीन है और परिवार बढ़ाने पर विश्वास है, मैं यह करूंगी।'
पढ़ें- शादी को लेकर अब क्या सोचने लगी हैं कटरीना कैफ, सलमान खान के भाई को बताई दिल की बात