फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल

Fri, 14 Apr 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Actor Karan Nath, one film wonder, lost after 'Yeh Dil Aahiqanaa', rikku rakesh nath
करण नाथ
क्या आपको रिक्कू राकेश नाथ याद हैं ? वही रिक्कू जो सालों तक माधुरी दीक्षित के मैनेजर रहे और एक तरह से उन्हें स्टार बनाया। सिर्फ माधुरी ही नहीं बल्कि हीरोइनों और एक्टरों के करियर को रिक्कू राकेश नाथ ने संभाला और सफलता तक पहुंचाया, लेकिन ये विडंबना ही है कि उनका खुद का बेटा आज भी अपने कदम जमाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।


ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
 
Actor Karan Nath, one film wonder, lost after 'Yeh Dil Aahiqanaa', rikku rakesh nath
करण नाथ
राकेश नाथ के बड़े अरमान थे कि उनका बेटा भी हीरो बने और उनका ये सपना पूरा भी हो गया था जब फिल्म 'ये दिल आशिकाना' जबरदस्त हिट हुई। इस फिल्म में राकेश नाथ के बेटे करण नाथ लीड रोल में थे। फिल्म की सफलता ने करण के लिए रातोंरात स्टारडम की इबारत लिख दी। उनकी चॉकलेटी इमेज और अच्छे लुक्स काम कर गए। पिता को भी बेटे की इस सफलता पर खूब गर्व हुआ और उन्हें लगा कि अब उनका बेटा भी बाकी स्टार्स की तरह फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। लेकिन जल्द ही उनका ये सपना टूट गया। 

ये भी पढ़ें - FlashBack : 'बी ग्रेड' फिल्म ने बर्बाद कर डाला इस पॉपुलर एक्ट्रेस का करियर, मिलने लगे बहन के रोल
 
Actor Karan Nath, one film wonder, lost after 'Yeh Dil Aahiqanaa', rikku rakesh nath
करण नाथ
'ये दिल आशिकाना' की सफलता के बाद भी करण नाथ का करियर ट्रैक पर नहीं आया और डगमगाता रह गया। एक-एक करके करण की आने वाली सभी फिल्में फ्लॉप होती चली गईं और उसी तरह करण भी फ्लॉप एक्टरों की लिस्ट में शुमार हो गए। करण नाथ ने 'पागलपन' से लेकर 'एलओसी कारगिल' से 'तुम', 'तेरा क्या होगा जॉनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो सभी फ्लॉप रहीं। आखिरकार करण नाथ फिल्मी दुनिया से गुमनाम ही हो गए और उनकी गुमनामी के साथ ही ये कहावत भी चरितार्थ हो गई कि फिल्म इंडस्ट्री उगते सूरज को ही सलाम  करती है।

ये भी पढ़ें - शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Karan Nath, one film wonder, lost after 'Yeh Dil Aahiqanaa', rikku rakesh nath
करण नाथ
फिल्मों की जबरदस्त असफलता से करण नाथ डिप्रेशन में रहने लगे। इसका खुलासा उन्होंने एक 2003 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। ये बात तब की है जब उनकी फिल्म 'पागलपन' रिलीज हुई। करण नाथ और उनके पिता को उम्मीद थी कि ये फिल्म चल निकलेगी, लेकिन हुआ उल्टा। फिल्म बुरी तरह पिट गई और लोगों ने भी करण और उनकी एक्टिंग को खूब कोसा। इस फिल्म की असफलता से करण पर इतना बुरा असर पड़ा कि वो डिप्रेशन में चले गए।

ये भी पढ़ें -  पहली फिल्म में इतनी मजबूर थी ये हीरोइन, डायरेक्टर ने करवा डाले मनमाने सीन
 
विज्ञापन
Actor Karan Nath, one film wonder, lost after 'Yeh Dil Aahiqanaa', rikku rakesh nath
करण नाथ
हालांकि बाद में करण पटेल ने खुद का संभाला और 'ये दिल आशिकाना' के जरिए खुद को फिर से स्थापित किया। लेकिन वही ढाक के तीन पात। फिल्म हिट हुई लेकिन करण के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। तकरीबन 8 साल तक वो बेरोजगार रहे और कोई फिल्म नहीं मिली।

ये भी पढ़ें - जब ‌विलेन ने जीनत अमान के साथ रेप सीन करने से कर दिया था मना, कहा था- 'ये तो मेरी...'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed