फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Saif Ali Khan shares picture preparing for Diwali frestival with his wife kareena kapoor and children

Kareena Kapoor: परिवार संग दिवाली की तैयारियां करती दिखीं करीना कपूर, तस्वीरें साझा कर दिखाई झलक

Sat, 11 Nov 2023 05:19 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 11 Nov 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan shares picture preparing for Diwali frestival with his wife kareena kapoor and children
करीना कपूर - फोटो : social media
हर तरफ दिवाली की रौनक है। बॉलीवुड सितारे भी दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी हस्तियों ने दिवाली के जश्न की तस्वीरें साझा की हैं। वहीं, मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने परिवार के साथ दिवाली की तैयारियां करते हुए तस्वीरे साझा की हैं। करीना कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


जेह की रंगो से खेलते हुए तस्वीर की साझा
करीना कपूर की पोस्ट की बात करें तो अभिनेत्री ने दिवाली की तैयारियां करते हुए कई तस्वीरे फैंस के साथ शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान, जेह और तैमूर दिवाली की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना कपूर के छोटे बेटे जेह रंगो से खेलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Diwali 2023: कोई लगा चांद सा खूबसूरत तो किसी ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, आपने देखें इन सितारों के दिवाली लुक?
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन में लिखी यह बात 
करीना ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'अय्यो, मेरा परिवार कब रंगोली या होली मनाने का फैसला करता है कुछ पता ही नहीं चलता, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि हमने एंजॉय किया'। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जेह कितना क्यूट लग रहा है। वहीं, एक और यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आज पता चला की स्टार्स के बच्चे भी हमारी तरह ही रहते है। इस तरह के ढेरो कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं'। 

इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री 
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सिंघम-3 में नजर आएंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म जाने जां में दिखीं थीं। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria: गलत ब्रांडिंग में फंसी तारा का अब होगा असली धमाका, अफेयर्स से हटकर एक्टिंग पर बात करने की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed