{"_id":"5de8a5b08ebc3e54a0090d9d","slug":"actor-shahid-kapoor-will-share-screen-with-father-pankaj-kapoor-in-upcoming-movie-jersey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद बड़े पर्दे पर पिता पंकज संग नजर आएंगे शाहिद, फिल्म 'जर्सी' में निभाएंगे दिलचस्प किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच साल बाद बड़े पर्दे पर पिता पंकज संग नजर आएंगे शाहिद, फिल्म 'जर्सी' में निभाएंगे दिलचस्प किरदार
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, पंकज कपूर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर के साथ फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। दोनों पिछली बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' में नजर आए थे। इसके अलावा पिता-पुत्र फिल्म 'मौसम' में भी स्क्रीन साझा कर चुके हैं। अब इतने सालों बाद दोनों अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' में एक साथ दिखाई देंगे। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पंकज कपूर, शाहिद के कोच के किरदार में नजर आएंगे
2 of 5
पंकज कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज ने बताया, 'जर्सी' भावनाओं से प्रेरित एक मजबूत कहानी है। शाहिद के साथ काम करना हमेशा दिलचस्प रहा है। मैं भावनाओं को खूबसूरती से बड़े पर्दे पर पेश करने की उनकी क्षमता का प्रशंसक हूं।'
3 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं गौतम ने भी पंकज कपूर के फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया, 'पंकज सर कमाल के अभिनेता हैं। हम उनका काम देखते हुए बड़े हुए हैं। उनको डायरेक्ट करना एक बहुत बड़ा सम्मान होगा। मैं जानता हूं कि एक 'गुरु' के रोल में वह पूरी तरह से फिट बैठते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म का निर्देशन तेलुगू 'जर्सी' के निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ही कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। दर्शक उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और 'लव सोनिया' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहिद पिछले करीब दो महीने से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं और मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगले सप्ताह से चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।