फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर सिद्धार्थ और भाजपा नेता करुणा गोपाल के बीच हुई तीखी बहस, करुणा बोलीं- कौन है ये शख्स?

Wed, 17 Feb 2021 07:17 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Actor Siddharth Shuts Down BJP Leader Who Called Him A School Dropout On Twitter
सिद्धार्थ और करुणा गोपाल - फोटो : Twitter

फिल्म 'रंग दे बसंती' फेम अभिनेता सिद्धार्थ अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे ही जब पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 21 साल की क्लाइमेट कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया। इस पर भी अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग की विवादित टूलकिट को शेयर किया था। जब ये खबर सामने आई तो दिल्ली पुलिस की कड़ी आलोचना हुई थी। अब अभिनेता सिद्धार्थ की इस प्रतिक्रिया पर भाजपा नेता करुणा गोपाल ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'कौन है ये लड़का? स्कूल ड्रॉप आउट हो सकता है?' करुणा के इस ट्वीट के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।

Actor Siddharth Shuts Down BJP Leader Who Called Him A School Dropout On Twitter
एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : Instagram

पहले आपको बता देते हैं कि ये मामला कहां से शुरू हुआ। दरअसल, अभिनेता सिद्धार्थ ने क्लाइमेट कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये थे और उन्हें अपना समर्थन दिया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'अगर आप अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने जाते हैं, तो आप उन सभी को मैसेज करते हैं कि कौन सी मूवी देखने जा रहे हैं, कितने बजे का शो है और मिलना कहां है। इसे एक टूलकिट कहा जा सकता है. जो आईटी सेल करता है, वो इसका भद्दा वर्जन है। बंद करो ये नौटंकी।' अभिनेता के इस ट्वीट को रिट्विट करते हुए भाजपा नेता करुणा गोपाल ने भी ट्वीट किया। जिसके बाद ये ये ट्विटर वॉर थम नहीं रही है।

Actor Siddharth Shuts Down BJP Leader Who Called Him A School Dropout On Twitter
करुणा गोपाल - फोटो : Twitter

भाजपा नेता करुणा गोपाल अभिनेता का ट्वीट रिट्विट करते हुए लिखा, 'कौन है ये शख्स? स्कूल का ड्रॉप आउट हो सकता है? मैंने कई बार इसे निराधार चीजें लिखते देखा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Siddharth Shuts Down BJP Leader Who Called Him A School Dropout On Twitter
अभिनेता सिद्धार्थ - फोटो : Instagram

करुणा के इस ट्वीट के बाद सिद्धार्थ ने भी जवाब दिया और उन्होंने लिखा, 'इस महिला ने साल 2009 में मुझे महीनों रिक्वेस्ट की कि मैं जयप्रकाश नारायण के साथ इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस के पैनल डिस्कशन में आऊं। तब मैं एक पोस्ट ग्रेजुएट था और मैंने अपने मन की बात कही थी। इन्होंने अपनी ईमानदारी और याददाश्त अपने मालिक को बेच दी है और अब सिर्फ मोदी के नाम का झूठ फैलाती हैं।'
 

विज्ञापन
Actor Siddharth Shuts Down BJP Leader Who Called Him A School Dropout On Twitter
सिद्धार्थ और करुणा गोपाल - फोटो : Twitter

ये ट्विटर वॉर यहा भी खत्म नहीं हुई। इसके बाद करुणा गोपाल ने फिर से ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने आईएसबी की अध्यक्षता की थी और आप स्कूल से किसी के द्वारा लाए गए एक पैनलिस्ट थे। मैंने जिन्हें बुलाया था वो विश्व आर्थिक मंच के दो युवा थे। आप को बुलाना एक बड़ी गलती साबित हो रही है।' जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मेरे जीमेल के इनबॉक्स में आपके कई ईमेल हैं। क्या आप चाहती हैं कि मैं वो सब सार्वजनिक करूं? टेक्नोलॉजी एक खूबसूरत चीज है। इस जिंदगी में आपसे मेरी ये आखिरी बातचीत होगी। वैसे ही आपने मेरा बहुत समय ले लिया है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed