{"_id":"69d67b408dfe763ad400a04e","slug":"actors-who-played-ravan-role-arvind-trivedi-saif-ali-khan-akhilendra-mishra-yash-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई अभिनेताओं ने निभाया रावण का किरदार, दर्शकों के दिलों में आज भी बसे अरविंद त्रिवेदी, क्या चलेगा यश का जादू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई अभिनेताओं ने निभाया रावण का किरदार, दर्शकों के दिलों में आज भी बसे अरविंद त्रिवेदी, क्या चलेगा यश का जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:55 PM IST
सार
Ramayana Ravan: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में राम की भूमिका में रणबीर कपूर, माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी और लंकापति रावण की भूमिका में यश हैं। इस फिल्म से पहले भी कई सीरियल्स और फिल्मों में कई अभिनेताओं ने रावण का किरदार निभाया है, लेकिन लोगों के दिलों में आज भी रावण की दमदार भूमिका में अरविंद त्रिवेदी ही बसे हैं।
रामानंद सागर की 'रामायण' पूरे देश में आज भी बहुत चर्चित है। उस समय यह सीरियल टीवी पर रविवार को आया करता था, जिसे लाखों-करोड़ों लोग देखते थे। अरविंद त्रिवेदी का रावण का रोल इतना जबरदस्त और यादगार रहा कि लोग आज भी उन्हें 'रावण' के नाम से ही जानते हैं। अरविंद त्रिवेदी का रावण का किरदार सदाबहार है, लेकिन अरविंद के अलावा भी कई अभिनेताओं ने रावण की भूमिका निभाई है। वहीं अब नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में कन्नड़ अभिनेता यश लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
Trending Videos
2 of 7
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : X
'रामायण' में अरविंद त्रिवेदी का किरदार
रामानंद सागर की 'रामायण' में अरविंद त्रिवेदी का रावण का किरदार बहुत शक्तिशाली और भयानक दिखाया गया था। दस सिर वाले रावण के रूप में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया। कई लोगों का कहना है कि न तो पहले ऐसा रावण हुआ और न ही बाद में कभी होगा। उनकी आवाज, बॉडी लैंग्वेज और अभिनय ने उन्होंने रावण के अपने इस किरदार को अमर बना दिया।
क्या आपको पता है असल में अरविंद त्रिवेदी केवट (नाविक) का रोल करने के लिए ऑडिशन देने गए थे, लेकिन रामानंद सागर ने उनकी आवाज और लुक देखकर उन्हें सीधे रावण का रोल दे दिया। उन्होंने 300 से ज्यादा लोगों को पीछे छोड़कर यह रोल हासिल किया। अरविंद त्रिवेदी का निधन हो चुका है, लेकिन 'रामायण' में रावण के किरदार में उनकी भूमिका लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण कौन?
- फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण कौन?
नितेश तिवारी निर्देशित आगामी फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 2026 में रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में रावण का किरदार साउथ अभिनेता यश निभाएंगे। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर- राम, साई पल्लवी- सीता और सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।
हाल ही में रिलीज हुए 'रामायण' के टीजर में रावण के किरदार में यश की झलक सिर्फ पीछे से दिखाई गई है। तो क्या यश अभिनेता अरविंद त्रिवेदी जैसा जादू दर्शकों पर चला पाएंगे? यह तो इस फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
4 of 7
अखिलेंद्र मिश्रा
- फोटो : X
अखिलेंद्र मिश्रा
अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा 2008 में आनंद सागर की 'रामायण' सीरियल में रावण बने। अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण को सिर्फ क्रोधी और खलनायक के रूप में नहीं, बल्कि भावुक और मानवीय पक्ष भी दिखाया। उन्होंने कहा था कि वह रावण को रोते हुए दिखाना चाहते थे। अखिलेंद्र मिश्रा को फिल्मों में भी खलनायक रोल्स के लिए जाना जाता है, जैसे फिल्म 'लगान' में उनका रोल याद किया जाता है। उन्होंने टीवी पर कई पावरफुल किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
निकितन धीर
- फोटो : X
निकितन धीर
निकितन धीर ने 'श्रीमद् रामायण' (2024) सीरियल में रावण का किरदार निभाया है। पंकज धीर के बेटे निकितन ने रावण के लुक, मेकअप और एक्टिंग से काफी तारीफें बटोरीं। उनकी हाइट और परफॉर्मेंस रावण की शक्तिशाली छवि से मैच करती है। कई दर्शक मानते हैं कि उन्होंने रावण को अच्छे तरीके से जीवंत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।