फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress based films released this year

इस साल नायकों को टक्कर देंगी ये नायिकाएं

Tue, 14 May 2013 01:11 PM IST
संजना शर्मा/फीचर डेस्क
संजना शर्मा/फीचर डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
actress based films released this year

बड़े पर्दे पर इस साल नायिकाओं का जादू चलने वाला है। एक के बाद ऐसी कई फिल्में इस साल रिलीज होंगी जिनमें नायक नहीं नायिकाएं मुख्य भूमिका में दिखेंगी। लगभग हर बड़ी नायिका, स्त्री प्रधान फिल्म करती हुई दिखेगी।

विज्ञापन


बड़े परदे के शौकीनों को अब दिल थाम के बैठना होगा, क्योंकि जल्द ही बॉलीवुड का `हिम्मतवाला हुस्न' बड़े परदे के 'दबंगों' को चुनौती देने हाजिर होगा। यहां बात किसी एक फिल्म की नहीं, बल्कि महिलाओं पर आधारित कई फिल्मों की उठ रही नई लहर के बारे में है।
विज्ञापन


'नो वन किल्ड जेसिका', 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी'। महिला किरदारों पर आधारित इन फिल्मों की सफलता ने फिल्म निर्माताओं को एक सबक दे दिया। वह यह कि नारी शक्ति को कमजोर न समझा जाए। यह बात फिल्म की दुनिया पर भी लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सबक और दिया कि बॉक्स ऑफिस पर जब फिल्म देखने के लिए भीड़ टिकट खिड़की और थियेटर सब एक कर देती है, तो ऐसे में वह फिल्म में किसी एक सुपरस्टार को देखने नहीं, बल्कि `हीरो' को देखने जाती है। हीरो यानी वह किरदार जो आदमी औरत से परे हो जाता है।

बड़े परदे का हीरो, यानी जो इरादों का मजबूत है, बहादुर है, हिम्मतवाला है और अपनी हिम्मत से बड़े कारनामे अंजाम दे सकता है।

इस फिल्मी केक पर आइसिंग जैसा मीठा लगता है फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट। और यह सरप्राइज मिलता है महिला किरदारों से, तब जब कमनीयता के लिए टाइप्ड हो चुकी हीरोइन दर्शक का नया `हीरो’ बनकर सामने आती है।
 
तो इसी सरप्राइज एलिमेंट का पूरा एक दौर बड़े परदे पर शुरू होने को है, जिसकी तैयारी में महिला प्रमुख किरदारों वाली फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

मजबूत इरादों वाली महिला किरदारों पर बन रही फिल्मों की एक लंबी सूची है, जिसमें अभिनय के लिए फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी अदाकाराएं शामिल हैं।

उनमें माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, सोनम कपूर और कंगना रानौत जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिलहाल इनमें से सबसे ज्यादा फिल्में तो कंगना के हिस्से ही हैं। माधुरी दीक्षित के पास दो, रानी मुखर्जी, सोनम और करीना कपूर के पास एक-एक फिल्म है।

कंगना के पास `रिवॉल्वर रानी’, `रज्जो’ और `क्वीन’ नाम की फिल्में हैं। `रिवॉल्वर रानी’ में कंगना एक प्रौढ़ महिला डकैत की भूमिका में हैं। `रज्जो’ में कंगना एक मुजरेवाली लड़की की भूमिका में हैं।

उनकी एक अन्य फिल्म `क्वीन’ में वह एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं, जो अपने हनीमून पर अकेली ही चली जाती है। यह तीनों फिल्में इस साल के अंत तक  प्रदर्शित हो जानी हैं।

माधुरी दीक्षित की इस साल दो फिल्में आने को हैं। `गुलाब गैंग' और `डेढ़ इश्किया'। माधुरी और जूही चावला के लीड रोल वाली फिल्म `गुलाब गैंग' सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली बुंदेलखंड की महिलाओं के समूह पर आधारित है।

वहीं 2010 में आई फिल्म `इश्किया' का सीक्वेल है `डेढ़ इश्किया', जिसमें इस बार माधुरी, विद्या बालन के निभाए किरदार को कर रही हैं। ये फिल्में भी साल के अंत तक परदे पर आ जाएंगी।


प्रियंका चोपड़ा फेमस बॉक्सर मैरी कॉम पर बन रही फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं। वहीं संवेदनशील अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली रानी मुखर्जी फिल्म `मर्दानी' में एक तेज-तर्रार और दमदार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं।

सोनम कपूर बीते जमाने की शाहकार हीरोइन रेखा की सुपर-डुपर हिट फिल्म `खूबसूरत' के रीमेक में लोलिता नाम का केंद्रीय किरदार निभाएंगी।

तिग्मांशु धूलिया एक और महिला आधारित फिल्म बनाने के मूड में हैं। तिग्मांशु इन दिनों सरधाना की बेगम समरू के किरदार पर फिल्म बनाने की योजना में हैं।

जितना सुनने में आया उसके अनुसार इस फिल्म में करीना कपूर बेगम समरू के रूप में अपनी रियाया को सजाते संवारते और उसमें राजनीति करते दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed