फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress find it hard to talk about sexual harassment says Vidya balan

फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न पर बोलीं विद्या बालन, चुप रहती हैं एक्ट्रेस रिस्क नहीं लेती

Mon, 06 Nov 2017 07:44 AM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Mon, 06 Nov 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
actress find it hard to talk about sexual harassment says Vidya balan
विद्या बालन
'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन को डर था कि उन्हें कभी हल्की-फुल्की फिल्मों के ऑफर ही नहीं आएंगे। 
विज्ञापन


बीबीसी से बात करते हुए विद्या बालन ने बताया कि वो हंसमुख और चुलबुली इंसान हैं, लेकिन उन्हें अपनी शख्सियत के विपरीत ही किरदार मिलते रहे। इसलिए उन्हें डर था कि उन्हें हमेशा गंभीर किरदार ही मिलेंगे। वो कहती हैं, "मुझे खुशी है कि फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के मेरे किरदार में मुझे दिल खोल कर हंसने का मौका मिला है।
विज्ञापन


पढ़ें:- रिलीज हुआ 'तुम्हारी सुलु' का नया पोस्टर, मजाकिया अंदाज में दिखीं विद्या बालन
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में विद्या बालन ने श्रीदेवी के मशहूर गाने 'हवा हवाई' पर डांस किया है। विद्या कहती हैं, पहले मैं डर के मारे पागल हो गई। मैंने फिल्म के निर्देशक सुरेश से कहा कि मैं ये नहीं कर सकती। ये आत्महत्या करने के बराबर है। 

पर जब उन्होंने साफ किया की ये गाना सिर्फ श्रीदेवी को ट्रिब्यूट है तब मैंने इसके लिए हामी भरी। 38 साल की विद्या बालन अपने आप को फिल्म इंडस्ट्री के बदलते हुए दौर की गवाह मानती हैं। वो कहती हैं कि यहां तीस की उम्र पार कर चुकी अभिनेत्रियों के लिए भी किरदार लिखे जा रहे हैं।

actress find it hard to talk about sexual harassment says Vidya balan
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
वो कहती है, मैं 38 की हूं, मैं शादीशुदा हूं और मैं बहुत ही दिलचस्प किरदार कर रही हूं। कुछ साल पहले ऐसा कुछ भी नहीं था। 20-30 साल की उम्र में फिट होने की अभिनेत्रियों की कोशिश के बारे में विद्या कहती हैं, "ये समाज की दिक्कत है कि हर कोई अपना वजन और अपनी उम्र कम करना चाहता है। 

जब तक समाज नहीं बदलता तब तक अभिनेत्रियां भी कम उम्र में फिट होने की कोशिश करना बंद नहीं करेंगी, क्योंकि डर रहता है कि बढ़ती उम्र में उन्हें काम नहीं मिलेगा। विद्या साफ तौर पर कहती हैं कि उन्हें ऐसा कोई डर नहीं है और उन्हें यकीन है कि जब तक वो जिंदा हैं तब तक उनके लिए दिलचस्प किरदार लिखे जाएंगे।

पढ़ें:-'तुम्हारी सुलु' का पहला गाना रिलीज, विद्या बालन का दिखा बेहतरीन अंदाज

हार्वी वाइनस्टीन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विद्या का विचार है की इतनी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को इस बारे में बात करने में इतना वक्त लग गया तो आम औरतों को कितना वक़्त लगेगा?

ऐसे मामलों में अभिनेत्रियों की चुप्पी पर विद्या कहती हैं, औरतों के लिए ऐसा करना मुश्किल होता है, ताकतवर निर्माता हो तो शायद आपका करियर खत्म कर सकता है और ऐसे में आप ये रिस्क नहीं लेते। 

actress find it hard to talk about sexual harassment says Vidya balan
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
इतने समय तक चुप रहने पर सवाल करना बकवास है क्योंकि इस विषय पर बात करना ही अपने आप में बहुत मुश्किल होता है। वो कहती हैं सभी जानते हैं कि अधिकतर लोग आप पर ही उंगली उठाएंगे। लेकिन खुशी है कि अब अभिनेत्रियां इस पर बात कर रही हैं। विद्या मानती हैं कि उनके साथ कभी ऐसी घटना नहीं हुई।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल हर चुकी विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म मिली थी। ये फिल्म किसी कारण से बंद हो गई और उन्हें मनहूस करार दिया गया। 

उसी दौरान एक दक्षिण भारतीय फिल्म की कास्टिंग से पहले विद्या बालन से उनके जन्म का समय भी मांगा गया था। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में विद्या बालन एक गृहिणी का किरदार निभा रही हैं जिसे रेडियो जॉकी बनने का मौका मिलता है। ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed