फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jiah Khan: जिया ने डेब्यू फिल्म से ही मचा दिया था तहलका, फिर 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 28 Apr 2023 11:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 28 Apr 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Actress Jiah Khan sucide case know about actress full career graph and her death
जिया खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस ने 10 साल पहले अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। 10 साल पुराने इस मामले में आज फाइनल फैसला आ चुका है। मुंबई में एक विशेष सीबीआई अदालत शुक्रवार 28 अप्रैल को एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया। बता दें जिया खान 3 जून, 2013 को अपने घर में मृत पाई गई थी। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। वहीं कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। तो चलिए बिना देर किए आज हम आपको अभिनेत्री जिया खान के करियर और उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बाते के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे...

Actress Jiah Khan sucide case know about actress full career graph and her death
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

कई हसीनाएं बॉलीवुड में अपना बनाने का सपना देखती हैं। कुछ इस सपने को जीने में कामयाब भी हो जाती हैं। लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जो नाम तो कमा लेती हैं लेकिन इसे ज्यादा वक्त तक जी नहीं पाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने जब आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया तो सभी हैरान रह गए। लोगों की समझ से बाहर था कि एक चमकते हुए सितारे ने ऐसा क्यों किया। 

Actress Jiah Khan sucide case know about actress full career graph and her death
जिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

जिया खान न्यूयॉर्क में जन्मी थीं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। हालांकि एक्टिंग के साथ-साथ वह एक ट्रैन्ड डांसर और सिंगर भी थीं। जिया खान अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आईं थीं। जिया ने जो सपना देखा था उसे पूरा भी किया। एक्ट्रेस ने महज 18 साल की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में अपने पैर रख दिए थे। उनकी पहली ही फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी, जिसका नाम निश्ब्द था। 

यह भी पढ़ें: जिया खान ही नहीं, इन सितारों की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी, चौंका देगा हर एक नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Jiah Khan sucide case know about actress full career graph and her death
जिया खान - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के साथ जिया खान ने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। जिसके चलते उनका नाम काफी सुर्खियों में छाया था। फिल्म में दोनों सितारों के बीच उम्र का काफी फासला था। लेकिन एक्टिंग के मामले में जिया ने सभी का दिल जीत लिया था। अपनी पहली ही फिल्म के लिए जिया खान को बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर भी दिया गया था। इस फिल्म के बाद उन्हें आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में देखा गया, गजनी में उनका अहम किरदार था। 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सूरज पंचोली और कैसा रहा बॉलीवुड करियर, जिया खान के अलावा किन विवादों से जुड़ा नाता

विज्ञापन
Actress Jiah Khan sucide case know about actress full career graph and her death
जिया खान - फोटो : social media

जिया खान ने जर्नलिस्ट बनकर इस फिल्म में आमिर की सच्चाई का पता लगाया था। इसके बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल में भी नजर आईं थी। बैक टू बैक एक्ट्रेस को तीन बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिल चुका था। हालांकि जहां फैंस उम्मीद कर रहे थे कि जिया को और फिल्मों में देखने की। वहीं एक्ट्रेस ने इस दुनिया को छोड़ने का मन बना लिया था। जिया ने अपने मुंबई वाले फ्लैट पर 3 जून 2023 को आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम ने उनकी मां को तोड़कर रख दिया था। 

यह भी पढ़ें: Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में अब 12.30 बजे आएगा फैसला, एक्ट्रेस की मां दाखिल करेंगी दलीलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed