फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress politician nagma become victim of cyber fraud after clicking on spam link

Nagma: अभिनेत्री नगमा संग हुई साइबर ठगी के बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 06:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

अभिनेत्री नगमा ने बातचीत में खुद इस फ्रॉड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया उनके फोन पर एक मैसेज आया था, जिसके लिंक पर क्लिक किया। वह मैसेज किसी प्राइवेट नंबर जैसा नहीं बल्कि बैक के नंबर जैसा था।

विज्ञापन
actress politician nagma become victim of cyber fraud after clicking on spam link
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों अलग-अलग जगहों से साइबर फ्रॉड की खूब खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ठगों ने आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और अन्य क्रिकेटरों के नाम से फर्जी कागजात बनाकर बैंक को लाखों रुपये का चूना लगाया था। यह मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और केस सामने आ गया। बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉलिटिशियन नगमा धोखाधड़ी की शिकार हो गईं।  उनके फोन पर एक मैसेज आया था, जिसके लिंक पर क्लिक करते ही उनको एक लाख रुपये की चपत लग गई।

विज्ञापन


अब इस मामले में एक अपडेट सामने आया है। नगमा की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 419, 66 सी और 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

खुद बताई फ्रॉड की बात
बता दें कि अभिनेत्री नगमा ने बातचीत में खुद इस फ्रॉड का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था उनके फोन पर एक मैसेज आया था, जिसके लिंक पर क्लिक किया। वह मैसेज किसी प्राइवेट नंबर जैसा नहीं बल्कि बैक के नंबर जैसा था। उन्होंने इस पर क्लिक किया, जिसके तुरंत बाद एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उस शख्स ने नगमा से कहा कि वो केवाईसी के लिए उनकी मदद करेगा। उन्होंने बताया की फ्रॉड करने वाले ने पहले ही उनके फोन का रिमोट एक्सेस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bhojpuri: भोजपुरी सितारों के बच्चों ने बॉलीवुड स्टारकिड्स को पछाड़ा, कोई चाइल्ड आर्टिस्ट तो कोई बॉक्सर


इतने का लगा चूना
नगमा ने आगे बताया था, 'मैंने कोई भी डिटेल शेयर नहीं की थी। धोखाधड़ी करने वाले शख्स ने मेरे इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करने के बाद बेनिफिशियरी अकाउंट बनाया और एकर लाख रुपये नेशनलाइज बैंक में ट्रांसफर कर दिए। मैंने कई ओटीपी रिसीव किये, जिसमें पता चला कि उन्होंने कम से कम 20 बार कोशिश की। खुशकिस्मती से मैंने बड़ी रकम नहीं गंवाई, लेकिन उनको 99,998 रुपये गंवाने पड़े।

पुलिस ने दी चेतावनी
बीते कुछ दिनों में इस कई लोग इस तरह के साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। इनमें से लगभग सभी लोग एक ही प्राइवेट बैंक के कस्टमर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ऐसे मामलों में लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed