{"_id":"5a9404a94f1c1b387b8b8bac","slug":"actress-sridevi-death-mystery-is-getting-darker-hour-by-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं श्रीदेवी की मौत, 3 दिन में सामने आईं ये 5 वजहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं श्रीदेवी की मौत, 3 दिन में सामने आईं ये 5 वजहें
Tue, 27 Feb 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। दुबई के होटल में शनिवार रात हुई मौत की पुष्टि के बाद से अब तक हर पहर नए खुलासे हो रहे हैं। पहले बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से 54 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत हुई। बावजूद इसके कई नई थ्योरियां सामने आती-जाती रहीं। आखिरकार मौत के लगभग 48 घंटों बाद पोस्टमार्टम और फॉरेसिंक रिपोर्ट के सामने आते ही पूरा केस पलट गया। रिपोर्ट के अनुसार बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। उनके खून में शराब के अंश भी पाए गए हैं। आइए जानते हैं इन 3 दिनों में सामने आए मौत के 5 कारण जो पूरा मामला संदेहास्पद बनाते हैं।
2 of 6
कार्डियक अरेस्ट- कहा जा रहा था कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो।
3 of 6
सर्जरी- कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद खबर आई कि इस हादसे की वजह यह नहीं बल्कि प्लास्टिक सर्जरी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक या दो बार नहीं श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा ले चुकी थीं। कहा जाने लगा कि उनकी आखिरी सर्जरी में गड़बड़ी होने की वजह से उन्हें कई दवाईयां भी लेनी पड़ रही थीं। कैलिफार्निया के डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई डायट पिल्स और एंटी एजिंग दवाईयां भी लेनी शुरू कर दी थीं। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी मौत से चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दवाईयों का ओवरडोज- पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। कुछ वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।
विज्ञापन
5 of 6
हार्ट अटैक- सोमवार शाम होते-होते श्रीदेवी केस में उस वक्त बड़ा खुलासा हुआ जब फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आईं। डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। मगर टेस्ट में साफ हुआ कि श्रीदेवी की मौत पूरी तरह प्राकृतिक थी। दूसरी संभावनाओं को नकारते हुए हार्ट अटैक को ही श्रीदेवी की मौत का कारण समझा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।