फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकांउट हुआ हैक, दर्ज कराई शिकायत

Wed, 16 Dec 2020 09:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Dec 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar Instagram Account Hacked
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में उतरीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसकी शिकायत उर्मिला ने महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल में दर्ज करवाई है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए दी है।

Actress Urmila Matondkar Instagram Account Hacked
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही उर्मिला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउँट के जरिए भी इस बात की जानकारी दी है। उर्मिला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले उन्होंने प्रत्यक्ष संदेश भेजा और उसमें बताए गए कुछ चरणों का अनुसरण करने पर अकाउंट को प्रमाणित करने की बात की और उसके बाद अकाउंट हैक कर लिया। सच में।'
 

Actress Urmila Matondkar Instagram Account Hacked
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने आकउंट हैक करने की प्राथिमिकी महाराष्ट्र साइबर अपराध प्रकोष्ठ में दर्ज करवा दी है। इसके साथ उर्मिला ने महिलाओं से ये भी गुजारिश की कि वो 'साइबर अपराधों' को हल्के में न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar Instagram Account Hacked
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

उर्मिला ने कहा कि, 'साइबर अपराध ऐसा नहीं जिसे महिलाओं को हल्के में लेना चाहिए... मैं जब पुलिस में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की प्राथमिकी दर्ज करावाने गई तो वहां मुंबई पुलिस साइबर अपराध की उपायुक्त श्रीमती रश्मि करणडीकर से मिली जिन्होंने मुझे बहुत सी जानकारी दी, निश्चित ही भविष्य में यह काम करेगी।'
 

विज्ञापन
Actress Urmila Matondkar Instagram Account Hacked
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ हो। इससे पहले सुष्मिता सेन की बेटी रेने का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो चुका है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। साथ ही साथ सोशल मीडिया के जरिए भी इसकी जानकारी दी थी।

पढ़ें: बॉलीवुड ने खुलकर अपनाए हैं बाइसेक्शुअल रिलेशनशिप, कभी फिल्मों ने खूब की कमाई तो कभी सेंसर बोर्ड को करनी पड़ी बैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed